Shri Ram mandir

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कथावाचक मोरारी बापू ने दिया सबसे बड़ा दान

711 0

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण (Shri Ram mandir) के साथ ही दान देने का सिलसिला भी जोरों पर चल रहा है। अब तक राम मंदिर के लिए सबसे बड़ा दान कथावाचक मोरारी बापू ( Morari Bapu) की ओर से दिया गया है, वह 11 करोड़ रुपये देकर वह शीर्ष पर हैं। दानदाताओं की सूची में दूसरा नाम महावीर ट्रस्ट पटना का है, जो अब तक चार करोड़ दे चुका है। यही नहीं रामलला के चढ़ावे में भी तीन गुना की वृद्धि हुई है। मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि देने के लिए अप्रैल 2020 में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का खाता खोला गया।

ट्रस्ट ने स्टेट बैंक, बीओबी और पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोल रखा है। इसके बाद भक्तों ने समर्पण निधि देनी शुरू कर दी। खाता खुलने के बाद ट्रस्ट ने विज्ञापन व सोशल मीडिया के जरिए भक्तों से दान की अपील की थी। 15 जनवरी से 27 फरवरी तक समर्पण निधि अभियान भी चलाया था। मार्च में हुए आडिट की रिपोर्ट में 3500 करोड़ के दान की बात सामने आई थी, लेकिन ट्रस्ट सूत्र बताते हैं कि राममंदिर के लिए अब तक पांच हजार करोड़ से अधिक का दान मिल चुका है। कोरोना काल के दौरान अप्रैल व मई 2020 में 4.60 करोड़ का दान ट्रस्ट को मिला था।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि निर्माण के लिए दान का सिलसिला जारी है। कार्यालय में प्रतिदिन हजारों की नकदी सहित चेक भी आ रहे हैं। राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ रामलला के चढ़ावे में भी तीन गुना की वृद्धि हुई है।

बताते चलें कि राममंदिर के हक में फैसले के पूर्व एक माह में 10 से 12 लाख का चढ़ावा आता था। फैसले के बाद चढ़ावा बढ़कर प्रतिमाह 25 से 30 लाख हो गया है। अक्तूबर मे रामलला को 82 लाख का चढ़ावा मिला है। अप्रैल में ट्रस्ट का खाता खुलने के बाद से अब तक करीब 15 हजार लोगों ने ऑनलाइन दान दिया है। इसके अलावा शिवसेना, उद्धव ठाकरे की ओर से एक करोड़, संघ कार्यकर्ता सियाराम की ओर से एक करोड़ व चैतन्य सेवा ट्रस्ट मुंबई की ओर से एक करोड़ का दान दिया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के अनुसार अब तक राममंदिर के लिए प्रख्यात कथावाचक मोरारी बापू की ओर से सर्वाधिक 11 करोड़ का दान दिया गया है। महावीर ट्रस्ट पटना ने भी दस करोड़ देने का ऐलान किया है। पांच वर्ष तक हर वर्ष दो करोड़ रुपये राममंदिर के लिए देने की बात कही थी। ट्रस्ट की ओर से अब तक चार करोड़ रुपये का दान दिया जा चुका है।

Related Post

CM

अस्‍पतालों में जारी अलर्ट, सीएम ने कोविड नियमों के सख्‍ती से अनुपालन के दिए निर्देश

Posted by - April 23, 2022 0
लखनऊ: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण (Corona infection) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया…
IITF-2025

उत्तर प्रदेश की महिला उद्यमियों को मिला IITF-2025 में वैश्विक उड़ान का अवसर

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) में उत्तर प्रदेश पवेलियन केवल उत्पादों का शो रूम ही नहीं, बल्कि यह प्रदेश…
AK Sharma

PM एवं CM के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन: ऊर्जा मंत्री

Posted by - December 17, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में ट्रांसमिशन सिस्टम के आधुनिकीकरण से संबंधित एक…
yogi government

योगी सरकार की नई पहल , मुंबई में रह रहे उप्र वासियों के हितों के लिए कार्यालय शीघ्र

Posted by - May 9, 2022 0
लखनऊ। देश की औद्योगिक महानगरी मुंबई (Mumbai) में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए अब अपने मूल गृह…