नरेंद्र गिरि आत्महत्या केस: सीबीआई ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ

493 0

प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई की टीम आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से आज पूछताछ करेगी। सीबीआई की टीम सेंट्रल जेल नैनी पहुंची। सीजीएम कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की टीम आनंद गिरि आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को अपनी हिरासत में ले लिया है।

आनंद गिरि को हरिद्वार भी ले जा सकती है सीबीआई
आपको बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद उनके शिष्य आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद और उसके बेटे संदीप तिवारी को रिमांड पर लेने की अर्जी सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को स्वीकार कर ली थी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सात दिन की रिमांड की अनुमति दे दी है। रिमांड अवधि मंगलवार की सुबह नौ बजे से चार अक्तूबर की शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। कहा जा रहा है कि पूछताछ के लिए नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार भी ले जाया जा सकता है।

तीनों आरोपियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप
सीबीआई ने मामले में तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए सीजेएम कोर्ट से 10 दिन के समय की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने अभी केवल सात दिन का समय दिया है। मामले में कोर्ट ने उपस्थित दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। सीबीआई की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि महंत ने अपनी मौत से पहले कथित सोसाइड नोट में इन तीनों आरोपियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Related Post

Ranjit Das

बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में शामिल

Posted by - August 12, 2023 0
देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास (Ranjit Das) ने…
Chhattisgarh Cabinet meeting

एजुकेशन, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी… छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक के बड़े फैसले

Posted by - January 21, 2026 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास पथ पर एक नया अध्याय जोड़ते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट…
solar city

दुनिया की सबसे बड़ी ‘सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट्स लाइन’ से दमकेगी अयोध्या

Posted by - January 10, 2024 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या जल्द ही एक और विश्व कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा…