नारद स्टिंग

नारद स्टिंग : आईपीएस एसएमएच मिर्जा गिरफ्तार, सीबीआई की विशेष अदालत में पेश

920 0

नई दिल्‍ली। सीबीआई ने नारद स्टिंग मामले में गुरुवार को आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद एसएमएच मिर्जा को बैंकशाल कोर्ट में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। बता दें कि नारद स्टिंग मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। सीबीआई इस मामले में मिर्जा से पूछताछ करना चाहती है।

आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा उस वक्‍त वर्द्धमान जिले के थे पुलिस अधीक्षक 

बता दें कि नारद स्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर एक कारोबारी को लाभ पहुंचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं और आईपीएस अधिकारियों को पैसे लेते दिखाया गया है। यह स्टिंग ऑपरेशन 2014 में किया गया था। 2016 में ये इंटरनेट पर अपलोड किया गया। वरिष्‍ठ आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा उस वक्‍त वर्द्धमान जिले के पुलिस अधीक्षक थे। नारद स्टिंग मामले में सीबीआई ने प्राथमिक जांच के आधार पर कुछ नेताओं पर कथित तौर पर आपराधिक षडयंत्र रचने और भ्रष्‍टाचार का केस दर्ज किया था।

जानें नारद टेप केस है क्‍या ?

नारद स्टिंग ऑपरेशन में कथित कारोबारी को लाभ पहुंचाने के एवज में रुपये लेते हुए दिखाया गया था। वैसे तो यह स्टिंग 2014 में किया गया था, लेकिन इसका वीडियो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 2016 में एक न्‍यूज पोर्टल पर अपलोड किए गए थे। यह वीडियो सामने आने के बाद राज्‍य की राजनीति में भूचाल आ गया था।

यह मामला जब कोलकाता हाईकोर्ट पहुंचा। तो जांच सीबीआई के हाथ में आ गई। इस मामले पर सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 12 नेताओं पर मामा दर्ज किया था। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा पर भी मामला दर्ज किया गया था।

Related Post

CM Yogi

केंद्रीय मंत्रीमंडल के फैसलों पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया आभार, कहाः धन्यवाद पीएम मोदी

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल…
Nima Pant

उत्कृष्ट कार्यों के लिए वैत्तिक सहायक नीमा पंत को डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

Posted by - September 15, 2020 0
लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन से अभियन्ता सीख और…
Yogi government will present the budget tomorrow

सीएम योगी व नेता प्रतिपक्ष ने दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि, कार्यवाही स्थगित

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Vidhanmandal ) के बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में वर्तमान…
harish rawat

राजनीतिक अस्थिरता पर हरदा का तंज, कुछ लोग दिल्ली में तो कोई मुंबई में नहा-धोकर तैयार

Posted by - March 6, 2021 0
देहरादून । उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता की चर्चाओं की बड़ी वजह शनिवार को अचानक देहरादून पहुंचे बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक…

Ganesh Chaturthi 2019: 15 मिनट में घर पर बनाए स्वादिष्ट मोदक, भगवान गणेश को भोग लगाकर करें खुश

Posted by - September 1, 2019 0
लखनऊ डेस्क। 2 सितंबर यानी सोमवार को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। चारों…