नंदीग्राम चुनाव: जांच करने वाले जज बीजेपी के सक्रिय सदस्य- ममता बनर्जी

788 0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भी चर्चाएं जारी हैं, नंदीग्राम सीट पर अपनी हार के खिलाफ ममता बनर्जी कोर्ट पहुंच गई हैं।

इस मामले की सुनवाई हो रही है, इस बीच तृणमूल कांग्रेस सुनवाई करने वाले जज पर सवाल खड़े कर रही है और उन्हें ‘भाजपाई’ बताया है।

दरअसल सुनवाई के लिए नियुक्त किए गए जज कौशिक चंदा की कुछ तस्वीरें विराल हो रही हैं जिसमें वे भाजपा की बैठकों में शामिल नजर आ रहे हैं।

अब ममता बनर्जी के वकील ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर याचिका दूसरी पीठ को सौंपने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि भाजपा से सक्रियता से जुड़े होने के कारण, पारदर्शी और न्यायप्रिय तरीके से केस की सुनवाई नहीं होगी।

सीएम ने आरोप लगाया है की जज ‘‘भाजपा के सक्रिय सदस्य’’ रह चुके हैं और चूंकि चुनाव याचिका पर फैसले के राजनीतिक निहितार्थ होंगे इसलिए दूसरी पीठ सौंपे।

ममता बैनर्जी पूरे विश्वास से इस पार पर जोर देकर कह रहीं हैं कि बीजेपी पार्टी से संबंधित होने के कारण निर्णय पूरी तरह से पूर्वाग्रह से परिपूर्ण होगा।

वकील ने अपने पत्र में ये भी कहा है कि ममता बनर्जी ने जज कौशिक चंद की कलकत्ता हाई कोर्ट में स्थायी नियुक्ति पर भी आपत्ति जताई थी।

ममता बनर्जी की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी मगर जस्टिस चंद्रा ने सुनवाई 24 जून के लिए टाल दी।

इस बीच समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार शुक्रवार को कुछ वकीलों ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के बाहर जस्टिस चंद्रा को इस याचिका को सौंपे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।

Related Post

AK Sharma

जनपद के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Posted by - September 16, 2023 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने…
CM Dhami paid tribute to Major Dhyanchanda

अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

Posted by - August 29, 2025 0
शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025,…
Moringa

सीएम योगी का विजन : मोरिंगा से आत्मनिर्भर बन रहीं यूपी की बेटियां

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन का असर अब गांव-गांव दिखने लगा है। राजधानी…