Namami Gange

नमामि गंगे: 47 सीवर शोधन परियोजनाओं में से 27 पूरी

431 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नदियों के पुनरोद्धार और उन्हे अविरल-निर्मल बनाने के प्रति संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री के प्रयास से प्रदेश की करीब 60 नदियों का पुनरोद्धार किया जा चुका है। इसी के साथ नमामि गंगे (Namami Gange) कार्यक्रम के तहत यूपी के धार्मिक नगरों के साथ 30 से अधिक शहरों में बहने वाली नदियों में प्रदूषण रोकने का काम और तेज कर दिया गया है।

नदियों को पुराने स्वरूप में लौटाने और उनको अविरल-निर्मल बनाने के लिए 47 सीवर शोधन परियोजनाओं को शुरू किया गया है। इनमें से 27 परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं। परियोजनाओं के निर्माण से यूपी में  473.91 एमएलडी की सीवर शोधन की क्षमता बढ़ी है। सीवर शोधन की 18 परियोजनाओं का काम अंतिम चरण में है, जिनमें से कुछ अगले महीने पूरी होने जा रही हैं। इसमें मुख्य रूप से प्रयागराज भी शामिल है, जहां 18 नालों की टैपिंग कराने की तैयारी है।

प्रदेश में होगी 1508 एमएलडी शोधन क्षमता

नमामि गंगे कार्यक्रम (Namami Gange) के तहत तैयार की जा रही सीवर शोधन परियोजनाओं से नदियों में नालों से गिरने वाली गंदगी का शोधन किया जाएगा। नदियों को स्वच्छ बनाने की बड़ी पहल जलीय जीव-जन्तुओं को जीवन तो देगी ही, साथ ही नदियों को भी निर्मल करेगी।

रिवर फ्रंट साइट का विकास देखकर अभिभूत हुए एके शर्मा

करीब 11071.63 करोड़ रुपए की धनराशि से तैयार की जा रही 47 परियोजनाओं के निर्माण के बाद प्रदेश में कुल 1508.01 एमएलडी शोधन क्षमता का निर्माण हो जाएगा। पीपीपी मॉडल पर तैयार की जा रही इन योजनाओं में एजेंसिंयों को 15 वर्ष के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है।

इन शहरों में नदियों को जीवन देंगी सीवर शोधन परियोजनाएं

प्रयागराज (नैनी, फाफामऊ, झूसी), कन्नौज, नरोरा, गढ़मुक्तेश्वर, अनूपशहर, कानपुर, अयोध्या, बिठूर, मथुरा-वृन्दावन, वाराणसी, चुनार, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, कासगंज, इटावा, शुक्लागंज-उन्नाव, सुल्तानपुर, जौनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, बुडाना, लखनऊ, ग़ाज़ीपुर, मिर्ज़ापुर, बरेली, कैराना, फरुखाबाद, फैज़ाबाद शहर, आगरा, मेरठ, सहारनपुर में सीवर शोधन परियोजनाओं का काम किया जा रहा है।

इन परियोजनाओं के निर्माण से विभिन्न नालों से नदियों में प्रवाहित गंदे जल का शोधन कर नदियों में हो रहे प्रदूषण की रोकथाम की जाएगी।

Related Post

CM Yogi

जनहित की रक्षा करने वाले के साथ ही जनता रहेगी : योगी

Posted by - April 30, 2023 0
कोप्पल/रायचूर/कुलबुर्गी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को दूसरे दिन कर्नाटक प्रचार में उतरे। कन्नड़ में बोलकर…
AIRPLANE NEWS

मलेशिया से काठमांडू पहुंचा विमान हवा में लगाता रहा चक्कर, वाराणसी डायवर्ट

Posted by - March 27, 2021 0
वाराणसी। मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 117 यात्रियों को लेकर काठमांडू पहुंचा विमान, खराब मौसम के चलते काठमांडू…
Yogi government's important step towards getting rid of waterlogging

सीएम योगी का अफसरों को निर्देश- आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर तत्परता से राहत कार्य करें अधिकारी

Posted by - May 17, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Dhami) ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को…
Apoorva Dubey

शहरी गरीबों को स्वच्छ, स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन उपलब्ध करना प्राथमिकता : अपूर्वा दुबे

Posted by - June 18, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश में शहरी गरीबों व जरूरतमंदों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराने हेतु सामुदायिक रसोई…