Muzaffarnagar police caught illegal arms factory

मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ी गैर कानूनी हथियार फैक्ट्री

863 0

मुजफ्फरनगर पुलिस ने शुक्रवार को जिले में हथियारों की चल रही अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने बताया कि फैक्टरी से हथियारों की आपूर्ति आपराधिक छवि वाले उन लोगों को की जा रही थी जो उत्तर प्रदेश में चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में शामिल हैं।   मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय ने बताया कि पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 17 निर्मित देसी पिस्तौल, 10 अर्ध निर्मित हथियार के अलावा पिस्तौल बनाने में इस्तेमाल कई बैरल और हिस्से बरामद किए हैं।

जिंदगी आबकारी राजस्व से अहम

उन्होंने बताया कि गिरोह नयी मंडी पुलिस थाने के अंतर्गत हाखेड़ी रोड के करीब गन्ने के खेत में हथियारों को बनाने का काम कर रहा था।  इन हथियारों की आपूर्ति आगामी पंचायत चुनाव में शामिल आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर बालियान, सागर बालियान, विशाल राजपूत, निशांत, सुनील और जावेद के तौर पर की गई है।  एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।  पुलिस अधीक्षक ने अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की।

 

 

Related Post

Solar

प्रदेश के 75 जिलों के सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से लैस करने पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - April 5, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश को सौर समेत स्वच्छ ऊर्जा के केन्द्र के तौर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध योगी…
दीपा मलिक

पैरालम्पिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक ने लिया संन्यास, अब ये पद संभालेंगी

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्ली। पैरालम्पिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक ने सोमवार को संन्यास की घोषणा कर दी। ताकि वह राष्ट्रीय खेल…
मोदी के ट्वीट बवाल

आंधी-तूफान पर पीएम मोदी के ट्वीट पर मचा बवाल, घंटेभर में पीएमओ से मिला जवाब

Posted by - April 17, 2019 0
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में आए आंधी-तूफान में 35 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने बुधवार…