इस दिशा की खिड़की-दरवाजे खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

273 0

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पूर्व दिशा में रोशनी के बारे में। अगर आपके घर में पॉजिटिव ऊर्जा की कमी हो गई है।

साथ ही परिवार के सदस्यों का मन उखड़ा-उखड़ा सा रहता है और एक-दूसरे के साथ आपस में मन-मुटाव बना रहता है, तो इसके पीछे एक वजह आपके घर की पूर्व दिशा में बनी अव्यवस्थता भी जिम्मेदार हो सकती है।

दरअसल पूर्व दिशा ऊर्जा की दिशा है क्योंकि इसी दिशा से सुबह के समय सूर्यदेव का आगमन होता है और सूर्य़देव की रोशनी से सारे जग में उजाला हो जाता है।

ऐसे में अगर आप अपने घर की पूर्व दिशा में दिन के समय अंधेरा करके रखेंगे या अपने खिड़की(Windows) -दरवाज़ों को बंद करके रखेंगे तो आपको बिना वजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इससे न चाहते हुए भी आपके परिवार में मन-मुटाव बना रहेगा। अतः सुबह के समय आपको अपने घर की पूर्व दिशा में उजाला करके रखना चाहिए, लिहाजा आपको अपने घर की खिड़की-दरवाजे खोलकर रखने चाहिए।

Related Post

Valley of flowers

घूमने का बना रहे प्लान तो रंग बदलने वाली फूलों की घाटी का करें दीदार

Posted by - June 1, 2022 0
गोपेश्वर: दो साल के इंतजार के बाद अब उत्तराखंड (Uttarakhand) स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का दीदार देश-विदेश के…

श्री कृष्ण को जन्माष्टमी पर चढ़ाते हैं छप्पन भोग, जानें इसका महत्व

Posted by - August 24, 2019 0
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन हर साल जन्माष्टमी (Janmashtami) के रूप में मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार आज…