aligarh murder case

अलीगढ़: किशोरी की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

663 0

अलीगढ़।  यूपी के अलीगढ़ जिले में रविवार को हुई किशोरी की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस बुधवार को अकराबाद में किशोरी की हत्या को लेकर खुलासा कर सकती है।

जिले में अकराबाद के किवलास गांव में दलित किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के दौरान हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। रविवार को किशोरी का शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। इस मामले को लेकर पड़ोस के गांव के दो युवकों पर पुलिस को संदेह है। पुलिस युवकों के बयानों का मिलान कर रही है।

मंगलवार देर रात किशोरी की हत्या के खुलासे में अहम सुराग मिले हैं। इस मामले का पर्दाफाश करने में एसएसपी मुनिराज ने पुलिस की 5 टीमें लगाई थी। वहीं एसएसपी खुद मंगलवार को घटनास्थल और आसपास के खेतों में सुराग तलाशने का काम करते रहें।

फोरेंसिक मिलान से होगा खुलासा

घटना स्थल से 5 सौ मीटर के दायरे का पुलिस ने चप्पा-चप्पा छान मारा। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं और वह खुलासे के करीब पहुंच गई है। इसके साथ ही पुलिस ने गांव के लोगों से भी घंटों पूछताछ की है। घटना के तीन दिन हो चुके हैं। इस मामले में एक युवक संदेह के घेरे में है। पुलिस मौके पर मिले साक्ष्य से कड़ियां जोड़ने का काम कर रही है। आरोपी से मिले फॉरेंसिक मिलान का इंतजार है।

पीड़ित परिवार से मिल रहे राजनीतिक दल

अलीगढ़ पुलिस बुधवार को अकराबाद में किशोरी की हत्या को लेकर खुलासा कर सकती है। वहीं इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों के नेता अकराबाद क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी ने कैंडल मार्च भी निकाला है। पीड़ित के परिवार से मिलने के बाद नेता तसल्ली दे रहे हैं। वहीं परिवार हत्यारों को पकड़कर न्याय की मांग कर रहा है।

Related Post

DGP Prashant Kumar

यूपी से चुन-चुन कर किया गया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर, योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग

Posted by - April 28, 2025 0
लखनऊ: पहलगाम (Pahalgam Attack) में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों…
Ayodhya

अयोध्या में ध्वजारोहण में महिला स्वयं सहायता समूह का योगदान

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ: अयोध्या (Ayodhya) में ध्वजारोहण समारोह केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि विकास की एक अनवरत यात्रा है। विकास की…
UP STF

STF खरीद रही आर्टिफि​शिएल इंटेलिजेंस बेस्ड क्रिमिनल डाटा क्रिएशन एंड रिट्रीवल सिस्टम

Posted by - July 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही यूपीएसटीएफ (UP STF) जल्द ही नये…