Munawwar

मुनव्वर गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ हुए स्पॉट

611 0

मुंबई। मुनव्वर फारूकी (Munawwar Farooqui) ‘लॉकअप’ का खिताब जीतने के बाद स्टार बन गए हैं। जब से वह ‘लॉकअप’ से बाहर आए हैं उनके वीडियोज से लेकर इंटरव्यू तक वायरल हो रहे हैं। मुनव्वर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। शो में रहते हुए वह अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला (Nazila) के बारे में चुप्पी साधे हुए थे और खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे थे।

सबसे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को रिवील किया उसके बाद दोनों ‘लॉकअप’ की सक्सेस पार्टी में साथ पहुंचे। अब मुनव्वर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। गुरुवार की देर रात वह मूवी डेट पर पहुंचे थे जहां उन्हें पपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

Munawwar
Munawwar

मुनव्वर (Munawwar) और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला ने मैचिंग कपड़े हुए थे। मुनव्वर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ लाइट ब्लू कलर की जींस पहनी थी। जबकि नाजिला (Nazila) ने ब्लैक क्रॉप टॉप, ब्लेजर और रिप्ड जींस कैरी की। मुनव्वर बाइक पर बैठे थे वहीं उनके पीछे नाजिला बैठती हैं। कैमरे को देखकर नाजिला (Nazila) दिखती हैं। वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस लॉकअप में नहीं किया रिवील

अपने कई इंटरव्यू में मुनव्वर (Munawwar) अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वो नाजिला से एक साल पहले मिले थे और पिछले कुछ महीने से डेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसके बारे में बात करने के लिए ‘लॉकअप’ सही जगह नहीं थे वह चाहते थे कि बाहर आने के बाद वह सबकुछ बताएं।

आज मनीष सिसोदिया दिल्ली फिल्म नीति करेंगे लॉन्च

पत्नी से अलग रह रहे मुनव्वर (Munawwar)

बता दें कि मुनव्वर (Munawwar) पहले से शादीशुदा हैं और अब वह पत्नी से अलग रह रहे हैं। उनका एक बेटा भी है। इसका खुलासा ‘लॉकअप’ में तब हुआ जब कंगना रनौत ने मुनव्वर और उनकी पत्नी की तस्वीर दिखाई। मुनव्वर ने कहा था कि क्योंकि मामला अभी कोर्ट में चल रहा है तो वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते।

खत्म आश्रम 3 का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Related Post

नीदें उड़ाई ये परदेसी बाला

नोरा फतेही की नीदें उड़ाई ये परदेसी बाला, जल्द करेगी बड़ा डिजिटल धमाका

Posted by - November 13, 2019 0
मुंबई। साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री एंजेला क्रिसलिंज्की आगामी वेब सीरीज पवन और पूजा को लेकर…
परिवार के साथ जलाएंगें दीपक

रामायण शो की ‘सीता ने किया पीएम मोदी की अपील का समर्थन, बोलीं- ‘ परिवार के साथ जलाएंगें दीपक’

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों…
हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयू डनबर का निधन

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में काम कर चुके हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयू डनबर का निधन

Posted by - December 30, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड की सबसे चर्चित सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में थियौन ग्रेयजोय के लिए बॉडी डबल बनने के वाले…
मिमी चक्रवर्ती

बंगाल की इस खूबसूरत सांसद की बोल्ड तस्वीरें आपको कर देंगी दीवाना

Posted by - January 18, 2020 0
कोलकाता। टीएमसी सांसद नुसरत जहां के साथ ही एक और बंगाली एक्ट्रेस संसद में पहुंची हैं। अभिनेत्री नुसरत जहां की…