America's Got Talent 2

मुंबई के डांस ग्रुप का अमेरिका में तहलका, जीता America’s Got Talent 2 अवार्ड

1070 0

मुंबई। मुंबई के एक डांस ग्रुप ने आज एक बार फिर से हम भारतीयों को गर्व करने का मौका दे दिया है। वी अनबीटेबल नाम के मुंबई के डांस ग्रुप ने अमेरिका के सबसे बड़े टैलेंट शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट: द चैंपियन्‍स’ का खिताब जीत लिया है। मंगलवार वी अनबीटेबल के डांसरों ने ये खिताब अपने नाम कर हंगामा मचा दिया है। पिछली बार, अमेरिकाज गॉट टैलेंट में पहली बार भारतीय एंट्री बनकर ये डांसग्रुप काफी तारीफें बटोर चुका था। इसके साथ ही इस ग्रुप ने फिनाले में चौथे स्‍थान पर रहा था, लेकिन इस बार इस ग्रुप ने अपने नाम ये खिताब कर लिया है।

अमेरिकाज गॉट टैलेंट का हिस्‍सा बनने से पहले ये डांस ग्रुप डांस प्‍लस 4 और इंडिया बनेगा मंच में भी कर चुका है परफॉर्म 

वी अनबीटेबल को रणवीर सिंह, रेमो डिसूजा जैसे कई सितारों की तरफ से सपोर्ट भी मिला है। इस डांस ग्रुप में 29 डांसर हैं। बता दें कि अमेरिकाज गॉट टैलेंट का हिस्‍सा बनने से पहले ये डांस ग्रुप डांस प्‍लस 4 और इंडिया बनेगा मंच में भी परफॉर्म कर चुका है।

शो के तीनों जज के अलावा पूरी ऑडियंस ने वी अनबीटेबल को जीत का खिताब मिलने पर स्‍टैंडिंग ओवेशन दिया

शो के तीनों जज Simon Cowell, Heidi Klum, Alesha Dixon और Howie Mandel के अलावा पूरी ऑडियंस ने वी अनबीटेबल को जीत का खिताब मिलने पर स्‍टैंडिंग ओवेशन दिया है।

वी अनबीटेबल ने रणवीर सिंह के गाने ‘ततड़ ततड़’ पर जबरदस्‍त डांसकर ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के फिनाले में अपनी जगह बनाई थी

वी अनबीटेबल ने रणवीर सिंह के गाने ‘ततड़ ततड़’ पर जबरदस्‍त डांस किया था, जो काफी वायरल हुआ था। उनके इसी डांस के बाद खुद रणवीर सिंह ने भी इस डांस ग्रुप के सपोर्ट में एक वीडियो शेयर किया था। रणवीर ने कहा था कि मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि वी अनबीटेबल ने ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के फिनाले में अपनी जगह बना ली है। मैं इस डांस ग्रुप को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वैश्विक मंच पर आपने जो भी हासिल किया है वह अपने आप में एक मिसाल है। वैश्विक मंच पर आपने जिस शानदार अंदाज में परफॉर्म किया है, उससे आपने पूरे देश के दिल को जीत लिया है।

Related Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव

राजा महेंद्र सिंह के नाम पर बनेगा विश्वविद्यालय, सरकार देगी जमीन और पैसे – सीएम योगी

Posted by - October 18, 2019 0
अलीगढ़। शुक्रवार यानी आज सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ गोंडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंट

Posted by - June 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन…
CM Vishnudev took blessings from Dhirendra Shastri

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ग्रहण किया

Posted by - November 4, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने आज साेमवार काे अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री…