mulayam singh

मुलायम सिंह की तबीयत नाजुक, अखिलेश यादव अस्पताल में मौजूद

464 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) की तबीयत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को मेदांता अस्पताल में चल रहे नेताजी के इलाज को लेकर दूसरा स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया है। अस्पताल में अखिलेश यादव नेताजी के हालचाल के लिए लगातार बने हुए हैं।

मेदांता अस्पताल ने आज मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि अभी भी उनकी तबीयत नाजुक है लेकिन स्थिर बनी हुई है। वह इंटेंशिव केयर यूनिट में भर्ती हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

मुलायम सिंह यादव का दूसरा हेल्थ मेडिकल बुलेटिन जारी, अखिलेश यादव अस्पताल में मौजूद

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल में लगातार बने हुए हैं। वह लगातार डॉक्टरों से नेताजी के स्वास्थ की जानकारी ले रहे हैं। उनके अलावा शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव और धर्मेंद्र यादव भी अस्पताल में मौजूद हैं। वहीं नेताजी के तमाम समर्थक और नेता भी अस्पताल पहुंचे हैं।

तुष्टीकरण किसी का नहीं सम्मान सबका,गोरक्षपीठ की परंपरा

उल्लेखनीय है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है। बीते तीनों दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच उनके जल्द स्वस्थ कामना को लेकर देशभर में दुआएं और पूजा-हवन जारी है।

Related Post

AK Sharma

कुम्भ तीर्थ क्षेत्र में नागवासुकी मंदिर से दशाश्वमेघ घाट तक चलाया जाएगा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम

Posted by - December 30, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 30 दिसंबर सोमवार को सुबह 7:30 बजे प्रयागराज…
Hi-tech medical services in every sector of Maha Kumbh

माघ पूर्णिमा में श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए जल-थल-नभ में 133 एंबुलेंस तैनात

Posted by - February 11, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) स्नान के मद्देनजर बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा…
Film City

इंटरनेशनल फिल्म सिटी की राह हुई आसान, बोनी कपूर ने सबमिट किया लेआउट प्लान

Posted by - May 27, 2025 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट “इंटरनेशनल फिल्म सिटी” (International Film City) के निर्माण की राह…