पंजाब की अदालत में पेश हुआ मुख्तार अंसारी

पंजाब की अदालत में पेश हुआ मुख्तार अंसारी

686 0

विभिन्न मामलों में उत्तर प्रदेश में वांछित विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को मोहाली की एक अदालत में 2019 की कथित जबरन वसूली के मामले में पेश किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 12 अप्रैल तय की। कड़ी सुरक्षा के बीच अंसारी को व्हीलचेयर में अदालत ले जाया गया। पेशी के बाद उसे एंबुलेंस से पंजाब के रूपनगर की जेल में वापस भेज दिया गया।

पुलिस मुठभेड़ में इनामी डकैत की मौत

हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने पंजाब सरकार को अंसारी की हिरासत उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने का निर्देश दिया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि मेडिकल मुद्दों की आड़ में मामूली आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस को अंसारी को नहीं सौंपा जा रहा है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि अभियुक्त हो या विचाराधीन कैदी, जो कानून का उल्लंघन करता है, एक जेल से दूसरी जेल में भेजे जाने का विरोध नहीं कर सकता और जब किसी दंड के भय के बिना कानून को चुनौती दी जा रही हो तब अदालतें असहाय नहीं हो सकती हैं।

Related Post

CM Yogi

महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण रचकर भगवान राम के चरित्र से परिचय कराया: सीएम योगी

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ। त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस’ पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान…
नौशेरा सेक्टर में माइन ब्लास्ट

जम्मू कश्मीरः नौशेरा सेक्टर में माइन ब्लास्ट, लेफ्टिनेंट समेत चार जवान घायल

Posted by - January 3, 2020 0
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माइन ब्लास्ट हुआ…
CM Yogi

आउटसोर्सिंग कार्मिकों के लिए ऐतिहासिक कदम, यूपी में बनेगा ‘आउटसोर्स सेवा निगम’

Posted by - July 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के लाखों आउटसोर्सिंग कार्मिकों के श्रम अधिकारों, पारिश्रमिक और सामाजिक सुरक्षा की…