Mukesh Ambani and family take holy dip in Sangam

महाकुम्भ में अंबानी परिवार ने भी लगाई आस्था की डुबकी

187 0

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के इस पावन संगम में स्नान कर अंबानी परिवार भाव-विभोर नजर आया।

परिवार के सभी सदस्य हुए शामिल

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके दोनों बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, आकाश की पत्नी श्लोका अंबानी और उनके बेटे पृथ्वी व वेदा, अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बने। इसके अलावा मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की मां कोकिलाबेन अंबानी, बहनें नीनाबेन और दीप्तिबेन, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और बहन ममता दलाल समेत परिवार के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

की संगम आरती और पूजा अर्चना

पूरी अंबानी फैमिली देर शाम रेल घाट पर पहुंची। यहां से क्रूस पर सवार होकर सभी त्रिवेणी संगम पहुंचे जहां निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद की उपस्थिति में वैदिक मित्रों के बीच पूरे परिवार ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। स्नान के बाद पूरे परिवार ने एक साथ संगम पूजन और आरती भी की।

महाकुम्भ 2025 में अब तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं की भागीदारी

महाकुम्भ 2025 अब तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर चुका है। 144 वर्ष बाद हो रहे इस महाआयोजन से क्या गरीब, क्या अमीर हर कोई जुड़ रहा है। इसी क्रम में अंबानी परिवार का यहां आना सनातन संस्कृति के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शा रहा है।

देश के सबसे अमीर परिवार का उसी संगम के पवित्र जल में स्नान करना जहां करोड़ों लोग आस्था के साथ डुबकी लगा चुके हैं, एकता के महाकुम्भ की भावना को और मजबूत करता है।

Related Post

Clean Ward Competition

वार्डों की स्वच्छता के सारथी ‘सफाई मित्रों’ को किया सम्मानित

Posted by - December 14, 2024 0
लखनऊ। ‘स्वच्छता है सेवा, स्वच्छ वार्ड है संकल्प’ के साथ प्रदेश के 12 हज़ार से अधिक वार्डों में ‘स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता’…
National Jamboree

लखनऊ में दिखेगा ‘महाकुम्भ’ सा नजारा, बनेगी गेटेड टेंट सिटी, नेशनल जम्बूरी के लिए तैयारियां तेज़

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ। लखनऊ का डिफेंस एक्सपो ग्राउंड नवंबर में एक भव्य अस्थायी नगर का रूप लेने जा रहा है। यहां बनने…
Walmart Vriddhi program to connect MSMEs with global markets

यूपी के एमएसएमई को ग्लोबल मार्केट से जोड़ेगा वालमार्ट वृद्धि कार्यक्रम

Posted by - January 8, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को वैश्विक बाजार से…
loudspeaker

सीएम योगी की पहल पर गोरखनाथ मंदिर की तरफ से जिला प्रशासन को सौंपे गए दो लाउडस्पीकर

Posted by - May 20, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के इस निर्णय के बाद कि धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर (Loudspeaker) स्कूलों को…