MSME 

MSME को मिला एक और प्लेटफॉर्म, वैश्विक स्तर पर छाएंगे उत्पाद

494 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम का असर है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME ) वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं। MSME  को और बढ़ावा देने के लिए हाल ही में MSME  विभाग ने राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) से हाथ मिलाया है। www.MSMEmart.com बिजनेस टू बिजनेस ई मार्केटिंग पोर्टल के माध्यम से एमएसएमई उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। इससे एमएसएमई को अपने उत्पादों या सर्विस को बेचने के लिए एक और प्लेटफॉर्म मिला है और वैश्विक स्तर पर यूपी के एमएसएमई उत्पाद अपनी अमिट छाप छोड़ेंगे।

सीएम योगी ने परंपरागत उद्योगों को नई पहचान दिलाने के लिए एक जिला, एक उत्पाद कार्यक्रम की शुरूआत की थी। जिस कारण प्रदेश का निर्यात 86 हजार करोड़ से बढ़कर एक लाख 56 हजार करोड़ हो गया है। अब इसे और विस्तार रूप देने के लिए वैश्विक बाजार में ई मार्केट के माध्यम से और आगे बढ़ाने की योजना है। एमएसएमई ग्लोबल मार्ट व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, वित्तीय सम्बंधित सूचनाएं उपलब्ध कराएगा। डिजिटल मौजूदगी के जरिए यह भारतीय लघु एवं मध्यम उद्यमों की प्रमुख कोर क्षमता को भी प्रदर्शित करेगा।

निगम अपने एमएसएमई ग्लोबल मार्ट www.MSMEmart.com के माध्यम से सूचना मध्यस्थता सेवाएं प्रदान कर रहा है, जो एक व्यवसाय से व्यवसाय तक (बी 2 बी) संपूर्ण वेब पोर्टल है। ये सेवाएं वार्षिक सदस्यता के जरिए उपलब्ध होंगी। पोर्टल पर 87 कैटेगरी के 86,734 उत्पाद उपलब्ध हैं। साथ ही, 1.89 लाख सदस्य और 1.80 लाख प्रोफाइल रजिस्टर्ड हैं।

पीएम मोदी ने पावागढ़ में कालिका माता मंदिर का किया उद्घाटन

अपर मुख्य सचिव एमएसएमई डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि भारत का सबसे तेजी से बढ़ता आनलाइन बाजार है, जो एक साथ कई व्यवसायों को एक ही मंच पर उत्पादों और सेवाओं को खरीदने, बेचने या तुलना करने का अवसर देता है। इससे यूपी के एमएसएमई को अपने उत्पादों या सेवाओं को खरीदने, बेचने के लिए एक और प्लेटफार्म उपलब्ध होगा। इस बाबत हम जल्द एनएसआईसी से एमओयू करने वाले हैं। साथ ही एमएसएमई को पोर्टल पर रजिस्टर्ड कराने के लिए सभी प्रकार के सहयोग और सहायता उपलब्ध कराएंगे।

आज दोपहर दो बजे जारी होगा UP Board का रिजल्ट, यहां करें चेक

Related Post

कांग्रेस का घोषणापत्र

झारखंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने घोषणापत्र में खोला वादों का पिटारा, यहां देखें

Posted by - November 24, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने वादों का पिटारा खोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी…
AK Sharma

जहां कूड़े का ढेर था, आज सुंदर सेल्फी पॉइंट बन गया: एके शर्मा

Posted by - November 15, 2023 0
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या-4 के भड़कुलवा चौराहे पर मंगलवार को अमृत सरोवर, पार्क और उसमें स्थापित सरदार…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री के नेतृत्व में यमुना की तलहटी में चला स्वच्छता अभियान का जन आंदोलन

Posted by - October 1, 2023 0
आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma)  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवम् मुख्यमंत्री योगी…
Integrated Industrial Township

ग्रेटर नोएडा में 25 हजार रोजगार के सृजन का माध्यम बनेगी ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप’

Posted by - July 5, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की इकॉनमी बनाने की दिशा में संकल्पित व प्रयासरत योगी सरकार ने…
Mamta Banerjee

 ममता ने मद्रास कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- ‘कोरोना की दूसरी लहर के लिए नरेंद्र मोदी और EC जिम्मेदार’

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी(CM Mamata Banerjee) ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत…