Mahua Moitra

बंगाल: गिरिराज पर महुआ मोइत्रा का पलटवार, बोलीं- चोटी वालों से रोहिंग्या गोत्र बेहतर

981 0
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra)  ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ‘रोहिंग्याओं का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं हैं’ पर पटलवार किया है। मोइत्रा (Mahua Moitra) ने ट्वीट किया, ‘केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं कि ममता का गोत्र रोहिंग्याओं का है। हमें इसपर गर्व है। ये चोटीवाले राक्षस वंश से तो कहीं बेहतर है।’

कहीं रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं
बता दें कि ममता के ‘गोत्र’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि मुझे तो कभी गोत्र बताने की जरूरत नहीं पड़ी, मैं तो लिखता हूं। लेकिन ममता बनर्जी चुनाव हारने के डर से गोत्र बताती हैं। ममता बनर्जी अब आप मुझे बात दीजिए कि कहीं रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं है। उनका हारना तय है।

जो लोग शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं,उनका क्या

उधर, एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘गोत्र’ वाले बयान पर पलटवार किया है। ओवैसी ने पूछा कि जो जनेऊधारी नहीं हैं, उनका क्या? दीदी के बयान पर टिप्पणी करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने लिखा, ‘जो लोग शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं हैं, किसी भगवान के भक्त नहीं हैं या फिर कोई पाठ या चालीसा नहीं करते हैं, उनका क्या? ओवैसी ने आगे कहा कि सभी पार्टी को लगता है कि उसे जीतने के लिए खुद को हिंदू दिखाना जरूरी है। ये नियमों के खिलाफ है, अपमानजनक है और सफल होने वाला नहीं है।

जानिए क्या था मामला

बता दें कि ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मैंने मंदिर का दौरा किया जहां पुजारी ने मेरा गोत्र पूछा, मैंने कहा माँ, माटी, मानुष। यह मुझे मेरी त्रिपुरा के त्रिपुरेश्वरी मंदिर की याद दिलाता है, जहां पुजारी ने मुझसे मेरा गोत्र पूछा और मैंने मां, माटी, मानुष कहा था, वास्तव में मैं शांडिल्य हूं।

Related Post

cm yogi

भारत की रक्षा जरूरतों के साथ ही रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

Posted by - May 9, 2025 0
लखनऊ : पाकिस्तान के साथ मौजूदा संबंधों को देखते हुए भारत अपनी हर आवश्यक रक्षा जरूरतों को पूरा कर रहा…
आईआईएलएम एकेडमी

किसी भी देश की आर्थिक वृद्धि के लिए पूंजी निर्माण अत्यन्त आवश्यक: अमरजीत सिंह

Posted by - January 18, 2020 0
लखनऊ। गोमती नगर स्थित आईआईएलएम एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग में ‘‘प्राथमिक बाजार के मुद्दों में हाल के रूझान’’ विषय पर…
Manish Sisodia

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Posted by - September 14, 2020 0
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया प्रथम सीमांत ऑल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

Posted by - November 19, 2022 0
चंपावत। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को चम्पावत के जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं…