वीरांगना ऊदा देवी पासी

वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहादत दिवस पर सांसद कौशल किशोर ने दी श्रद्धांजलि

1115 0

लखनऊ। 1857 ई के गदर की नायिका वीरांगना उदा देवी पासी जी के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर मोहनलालगंज भाजपा सांसद एवं बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने श्रद्धांजलि दी।

कौशल किशोर की अगुवाई में वीरांगना ऊदा देवी पासी को श्रद्धांजलि देने के लिए हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा से सिकंदरबाग चौराहे पर स्थिति वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा तक सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पारख महासंघ के सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए।

बता दें कि 1857 ई की क्रांति के दौरान लखनऊ की शासक बेगम हजरत महल की सेना में महिला ब्रिगेड की सेनापति वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया था। अंत में वे अंग्रेजों की गोली से शहीद हुईं। इसी क्रम में 16 नवंबर को उनका शहादत दिवस मनाया जाता है। शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर सांसद कौशल किशोर ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का समापन सिकंदरबाग चौराहे पर स्थित वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा पर मोमबत्तियां लगाकर हुआ।

मेरा एक हिस्सा हमेशा सुप्रीम कोर्ट में रहेगा मौजूद : जस्टिस रंजन गोगोई 

इस अवसर पर सांसद कौशल किशोर ने कहा कि पारख महासंघ के माध्यम से पूरे देश में लोहा इकट्ठा कर लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पार्क में बेगम हजरत महल, झलकारी बाई कोरी, अवंती बाई लोधी, अहिल्याबाई होल्कर, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, आदि की भी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। प्रतिमाओं के साथ-साथ इन वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र भी बनाए जाएंगे जिससे लोगों को इनके जीवन एवं इनके द्वारा किये गये कार्यों की संपूर्ण जानकारी मिल सके।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मलिहाबाद की विधायक जयदेवी कौशल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी केके रघुवंशी, युवा भाजपा नेता प्रवीण अवस्थी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुचित रावत, लोधी महासभा के अध्यक्ष गुड्डू लोधी, पारख महासंघ के प्रदेश अध्यमक्ष तेजीराम रावत, जितेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र शास्त्री, पारख महासंघ के मंडल अध्य्क्ष डॉ रामसुमेर रावत, सुबोध कुमार, मुनेंद्र कुमार वर्मा, राष्ट्रीय पासी महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद रावत, संजय रावत, रामप्रकाश रावत, श्यामलाल तूफानी, राजकुमार रावत, ज्ञानसिंह, रामसेवक साहू, मेवालाल पाल, रणजीत बहादुर, एकबाल अहमद, दिनेश सिंह आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Dome City

महाकुम्भ नगर के अरैल में 51 करोड़ की लागत से 3 हेक्टेयर में तैयार हो रही है अद्भुत डोम सिटी

Posted by - December 21, 2024 0
महाकुम्भ नगर। जनवरी 2025 से त्रिवेणी के तट पर आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य भव्य और…
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

Posted by - April 7, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध…

पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए वेंटिलेटर्स निकले खराब! अस्पताल ने भेजी सरकार को रिपोर्ट

Posted by - July 31, 2021 0
कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच केंद्र और राज्य सरकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, संभावना जताई…
online trading

ऑनलाइन ट्रेडिंग बैन करे केन्द्र सरकार : व्यापार मंडल

Posted by - January 23, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में शनिवार को व्यापार मंडल…