टिकट कटने से नाराज़ मुख्यमंत्री के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल

1368 0

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नज़दीक है और भाजपा ने शुक्रवार को अपनी 177 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसमे कई विधायकों के टिकट कट गए उनमे से एक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह भी हैं.जिससे नाराज़ संजय सिंह शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इसकी घोषणा दिल्ली में हुई कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। उम्मीद है कि आज कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। संजय सिंह का कांग्रेस में जाना मध्यप्रदेश भाजपा के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

संभावना जताई जा रही थी कि कांग्रेस की ओर से पहले 31 अक्टूबर को सूची जारी कर दी जाएगी लेकिन कुछ नामों को लेकर दिग्विजय और सिंधिया के बीच सहमति नहीं बनी। इसके अलावा दोनों नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने भिड़ भी गए थे। ऐसे में पहली सूची की घोषणा टाल दी गई। शुक्रवार को फिर सूची जारी हाेने की उम्मीद थी, लेकिन देर रात पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बयान दिया था कि आज सूची नहीं आएगी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी शनिवार को सूची जारी कर देगी।

गौरतलब है कि भाजपा ने शुक्रवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी थी। इसमें 177 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुरानी सीट बुधनी से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा तीन मंत्रियों और 33 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 177 उम्मीदवारों की सूची 

इतना ही नहीं बल्कि संजय सिंह बीते दो चुनाव से वारासिवनी से टिकट की मांग कर रहे थे। वे राजनीतिक रूप से यहीं सक्रिय हैं। भाजपा की पहली सूची में बारासिवनी से प्रत्याशी वर्तमान विधायक योगेन्द्र निर्मल को प्रत्याशी घोषित किया है। सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा नेता डॉ. हितेश वाजपेयी ने कहा, ”इस समय जो कांग्रेस में जा रहा है उसकी मति मारी गई है। भाजपा परिवारवाद पर नहीं जनता के सहयोग से चलने वाली पार्टी है।”फ़िलहाल चुनाव तक ये उलट फेर जारी रहने के कयास लगाए जा रहे हैं.

Related Post

Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट में 44 प्रस्ताव हुए पास, तीन बड़े शहरों के सीमा विस्तार को मंजूरी

Posted by - June 25, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट (Cabinet) की बैठक हुई। बैठक में…
Maoist Posters

केरल के कोझिकोड में माओवादियों चुनाव के खिलाफ लगाए पोस्टर

Posted by - April 1, 2021 0
तिरुवनन्तपुरम। केरल के कोझिकोड स्थित थिरुवमबाड़ी मुथप्पन नदी क्षेत्र में आज सुबह माओवादी पोस्टर (Maoist Posters) दिखाई दिए। भाकपा (माओवादी)…