Chief Minister Mohan Yadav met CM Sai

सीएम साय से एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की भेंट

243 0

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) छत्तीसगढ़ के एक दिन के प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे। वहां उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) से उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की।

डॉ यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai) का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai)  ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री साय (CM Sai) से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही दोनों प्रदेशों से जुड़े लोक कल्याण के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने रायपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आज आने का सौभाग्य मिला है। करीब साढ़े तीन दशक से इस अंचल से सम्पर्क है। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी होने के नाते अक्सर रायपुर आना होता था। यहां आकर ऐसा महसूस हुआ कि अपने घर में ही हूँ।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में विकास के प्रयासों को सफलता मिलेगी। सभी क्षेत्रों में जनकल्याण के कार्य होंगे।

Related Post

CM Dhami

दिल्ली से आते ही सीएम धामी ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा

Posted by - August 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दिल्ली से वापस आते ही सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने जोशीमठ में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संबंध में बैठक की

Posted by - October 5, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने गुरुवार को सचिवालय में जोशीमठ में आपदा जोखिम न्यूनीकरण से सम्बन्धित होने…
Naxalites

दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को किया ढेर

Posted by - December 12, 2024 0
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सीमा में गुरुवार की सुबह नक्सलियों (Naxalites) और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई…
ज्येष्ठ माह का पहला मंगल

ज्येष्ठ माह के पहले मंगल पर मंदिर व सड़कें रहीं वीरान, न जयकारे गूंजे और न हुआ भंडारा

Posted by - May 12, 2020 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल पर आज हनुमान मंदिर में न…