CM Dhami

Destination Uttarakhand: सीएम धामी की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के MOU

325 0

देहरादून। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड (Destination Uttarakhand) ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत, मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में 40 हजार, 423 करोड़ रुपए के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये।

श्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड राज्य की अवधारणा में ऊर्जा सेक्टर का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर 27 नई नीतियां बनाई गई हैं और अनेक नीतियों को सरल बनाया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आठ और नौ दिसंबर को एफआरआई में डेस्टिनेशन उत्तराखंड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का राज्य को लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। उनके वाइब्रेंट गुजरात की प्रेरणा से ही प्रदेश में डेस्टिनेशन उत्तराखंड पर कार्य किया जा रहा है।

श्री धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज कॉन्क्लेव में प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को भी निर्देश दिये गये हैं, कि औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ समय-समय पर बैठक की जाए और उनकी समस्याओं का उचित समाधान भी निकाला जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग स्थापित करने वाले लोगों के साथ राज्य सरकार सहयोगी के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने कॉन्क्लेव में आये सभी लोगों को इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं, सबको संभावनाओं का सदुपयोग करना है।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने की काफी संभावनाएं हैं, इसके लिए तीनों निगमों को एकजुटता से कार्य करने हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ने से स्थानीय लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में निवेश करने वालों के लिए हर संभव मदद मिल सके, इसके लिए नियमित समीक्षा बैठकें की जायेंगी।

सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण, 100 फीट ऊंचा फहराया तिरंगा

सचिव, ऊर्जा, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयास हो रहे हैं। जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से निवेश एवं रोजगार को प्रोत्साहन दिये जाने के उद्देश्य से राज्य में जल विद्युत नीति लागू की गई है। उन्होंने कहा कि निवेश से संबंधित सभी क्षेत्रों में कार्य करने के लिए ऊर्जा का बहुत महत्व है। राज्य में नई सौर ऊर्जा नीति भी लागू की गई है।

अपर सचिव, ऊर्जा, रंजना राजगुरू ने कहा कि राज्य में हरित ऊर्जा के विकास एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी लाये जाने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा नीति बनाई गई है, जिसमें वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सौर परियोजनाओं का लक्ष्य निर्धारित है। नीति में भूमि उपयोग परिवर्तन शुल्क में छूट, एम०एस०एम०ई० नीतियों के लाभ, ऑफ पीक आवर्स के दौरान अतिरिक्त उत्पादन में डीम्ड परचेज का प्राविधान, हरित टैरिफ की शुरूआत और अन्य सुविधाएं दी गई हैं।

इस अवसर पर, प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल, अनिल कुमार, प्रबंध निदेशक, पिटकुल, पी.सी. ध्यानी एवं उर्जा क्षेत्र से जुड़े निवेशक भी मौजूद थे।

Related Post

जेएनयू में बढ़ी फीस घटाई

जेएनयू में छात्रों के प्रदर्शन के आगे झुकी सरकार, बढ़ी हुई फीस घटाई

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों के लगतार विरोध-प्रदर्शन ने मोदी सरकार को झुकने को मजबूर कर दिया।…
CM Dhami

कांग्रेस के तीन बड़े नेता भाजपा में शामिल, धामी ने कहा- निकाय चुनावों में भाजपा की होगी बंपर जीत

Posted by - January 4, 2025 0
देहरादून। भाजपा ने हैट्रिक लगाते हुए, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल किया है।…
CM Dhami paid tribute to Sardar Patel.

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया: सीएम

Posted by - October 31, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर…
Arvind Kejriwal

केजरीवाल सरकार डोरस्टेप राशन डिलीवरी योजना पर केंद्र ने लगाई ब्रेक

Posted by - March 19, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Kejriwal government) ने केंद्र पर प्रमुख डोरस्टेप राशन वितरण योजना को रोकने का…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने की छात्रों से स्वच्छ उत्तराखण्ड अभियान में सहयोग की अपील

Posted by - September 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही…