Mouni Amavasya

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ मौनी अमावस्या पुष्पवर्षा, यूजर्स ने सीएम योगी के मैनेजमेंट को सराहा

445 0

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में चल रहे माघ मेले के दौरान शनिवार को मौनी अमावस्या (Mouni Amavasya) के स्नान के लिए आस्था का रेला उमड़ पड़ा। तकरीबन दो करोड़ लोगों के पवित्र संगम में स्नान करने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

वहीं इतने बड़े आयोजन के लिए योगी सरकार की ओर से किये प्रबंधों और आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा से न सिर्फ श्रद्धालु हर्षित नजर आए, बल्कि इसकी गूंज सोशल मीडिया पर भी सुनाई दी। ट्विटर पर दिनभर # मौनी-अमावस्या-पुष्पवर्षा’ ट्रेंड करता रहा। इस दौरान तकरीबन 14 करोड़ लोगों तक ये हैशटैग पहुंचा।

माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा

वहीं 10 हजार से ज्यादा बार यूजर्स ने हैशटैग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रबंधन और पुष्पवर्षा की तरीफ की। इसके साथ ही 19 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट के जरिए योगी सरकार की इस पहल की सराहना की।

Related Post

राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- अब हमारे निशाने पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार है

Posted by - July 15, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन…
Amrit Snan

अमृत मिशन की अनूठी पहल लोगों को अमृत स्नान के साथ दिया स्वच्छता का सन्देश

Posted by - November 27, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके…
UP Board

यूपी बोर्ड की सख्ती, परीक्षा से पहले 1.88 लाख परीक्षार्थी आउट

Posted by - February 16, 2020 0
प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा…