IKEA कंपनी के साथ यूपी सरकार ने किया एमओयू हस्ताक्षर

1639 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वीडन की फर्निशिंग कंपनी आईकिया के साथ शुक्रवार को बड़ा अनुबंध किया है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर नोएडा अथॉरिटी तथा आईकिया के बीच विनिमय समारोह आयोजित किया गया। आईकिया (IKEA) इसके तहत नोएडा में करीब पांच हजार करोड़ रुपया का निवेश करेगी।
उत्तर प्रदेश में लगातार अंतरराष्ट्रीय कंपनिया निवेश को लेकर आगे आ रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को IKEA कम्पनी के साथ यूपी सरकार ने 5,500 करोड़ के निवेश के साथ लगभग 850 करोड़ की लागत से भूमि स्थानान्तरण से संबंधित एमओयू हस्ताक्षर किया। यह कार्यवाही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई।

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने नोएडा अथॉरिटी और आइकिया कंपनी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस निवेश से प्रदेश में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार की संभावनाएं बढेंगी। सीएम ने कहा कि ‘मैं आईकिया से जुड़े अधिकारियों को एक बार फिर से आश्वस्त करता हूं कि यह निवेश आपके लिए एक सुनहरा अवसर होगा, क्योंकि यह ऐसे क्षेत्र में हो रहा है जहां एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट, जेवर इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की कार्यवाही आगे बढ़ रही है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की आबादी को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने में और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और भी मजबूत करने में सफलता अर्जित की है। इसके साथ ही साथ प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश को भी आमंत्रित करने में सफलता प्राप्त की।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में आने वाले स्नानार्थियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही योगी सरकार

Posted by - February 11, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के अंतर्गत बुधवार को माघ पूर्णिमा के रूप में चौथे स्नान पर्व के सफल आयोजन को…
CM Yogi interacted directly with the beneficiaries of PM Awas Yojana Urban 2.0.

सीएम योगी का सहज अंदाज, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों को पहली किस्त अंतरित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
PM Modi flagged off four new Vande Bharat trains from Kashi.

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Posted by - November 8, 2025 0
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी…