RRR का मोशन पोस्टर रिलीज

RRR का मोशन पोस्टर रिलीज, राजामौली बोले- जब आग और पानी मिलते हैं तो ..

1097 0

मुंबई। आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। बीते दिनों फिल्म की रिलीज की तिथि गई थी, जिसके बाद अब फिल्म निर्माताओं ने आज फ़िल्म का मोशन पोस्टर और साथ ही टाइटल लोगो रिलीज़ कर दिया है।

मोशन पोस्टर में दो लोग नजर आ रहे हैं, एक शख्स आग के साथ भागता हुआ पानी की ओर बढ़ रहा है

सोशल मीडिया पर सबसे प्रतीक्षित पोस्टर का अनावरण करते हुए टीम ने साझा किया। जब एक दूसरे से एकदम अलग ताकतें जैसे पानी और आग एक साथ आते हैं तो ऐसी ही एनर्जी महसूस करेंगे आप। इस मोशन पोस्टर में दो लोग नजर आ रहे हैं। एक शख्स आग के साथ भागता हुआ पानी की ओर बढ़ रहा है तो दूसरा पानी के साथ आग की ओर बढ़ रहा है। जब आग और पानी बनें ये दोनों हाथ मिलाते हैं तो अलग ही रौशनी उत्पन्न होती है।

यूपी : पान मसाला का उत्पादन और बिक्री अगले आदेश तक बैन

यह मोशन पोस्टर अपने आप में बेहद अनोखा है जिसमें पानी और आग की लड़ाई के बीच

यह मोशन पोस्टर अपने आप में बेहद अनोखा है जिसमें पानी और आग की लड़ाई के बीच, फिल्म का नाम ‘आरआरआर’ का खुलासा होता है। वहीं, यह भारतीय ध्वज के अशोक चक्र के लोगो के साथ खत्म होता है। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की पहली फिल्म है। फ़िल्म से जुड़ी हर खबर निश्चित रूप से दुनिया भर में इंतजार कर रहे सभी प्रशंसकों और दर्शकों के लिए खुशी की सौगात की तरह है जो बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे है।

एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित “आरआरआर” को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित “आरआरआर” को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे।

Related Post

मदरसों के उन्नयन

मदरसों के उन्नयन को मोदी विजन पर काम कर रही योगी सरकार : नंदी

Posted by - February 8, 2020 0
लखनऊ। यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रदेश के मदरसों की…

नीतीश बोले- महिलाएं शिक्षित होंगी तो जनसंख्या कम हो जाएगी, डिप्टी सीएम बोली- पुरुष हो जागरुक

Posted by - July 13, 2021 0
यूपी में योगी सरकार द्वारा पेश किए गए जनसंख्या नीति को लेकर पूरे देश में चर्चा शुरु हो गई है,…
CM Dhami

कांग्रेस-बीआरएस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, बोले- किसी की मम्मी और दादी की गाथा नहीं सुनना चाहता देश

Posted by - April 25, 2024 0
देहरादून/हैदराबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस और बीआरएस की भ्रष्ट नीतियों…
Param Bir Singh, Anil Deshmukh

महाराष्ट्र में ‘लेटर बम’ से हडकंप : परमबीर का CM को लेटर, गृह मंत्री पर 100 करोड़ वसूली के आरोप

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर अनिल देशमुख…