mother's day

Mother’s Day: ये है दुनिया की सबसे कम उम्र की मां, इस उम्र में दिया बच्चे को जन्म

881 0

आज मदर्स डे (Mother’s Day) है यानी दुनियाभर की मांओं को समर्पित एक खास दिन। मदर्स डे (Mother’s Day) पर हम हर साल आपसे कुछ अनोखी कहानियां शेयर करते हैं। इस क्रम में हम आज लेकर आए हैं, एक ऐसी मां की कहानी, जो महज 5 साल की कच्ची उम्र में ही एक बच्चे की मां बन गई थी। ये कहानी है दुनिया की सबसे कम उम्र की मां की। यह लड़की थी लीना मदीना (Leena Madeena) ।

लीना मदीना का जन्म 27 सितम्बर 1933 को पेरू के तिक्रापो में हुआ था। वह महज पांच साल की ही थी जब उसके पेट का आकार अचानक बढ़ने लगा। उनके माता-पिता को लगा कि पेट में ट्यूमर की वजह से वह फूल रहा है। लेकिन जब जांच हुई तो सब चौंक गए। लीन के पेट में एक बच्चा पल रहा था।

लीना मदीना का जन्म 27 सितम्बर 1933 को पेरू के तिक्रापो में हुआ था. वह महज पांच साल की ही थी जब उसके पेट का आकार अचानक बढ़ने लगा. उनके माता-पिता को लगा कि पेट में ट्यूमर की वजह से वह फूल रहा है. लेकिन जब जांच हुई तो सब चौंक गए. लीन के पेट में एक बच्चा पल रहा था.

डॉक्टर्स भी काफी हैरान हुए कि ऐसा कैसे हो सकता है। इतनी कम उम्र में मां बनना जान को खतरा भी था। लीना को काफी लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रखा गया। 14 मई 1939 को सि​जेरियन से लीना ने बेटे को जन्म दिया। जन्म के समय बच्चे का वजन 2।7 किलो था। देखते ही देखते यह खबर दुनियाभर में फैल गई और दुनियाभर के लोगों के लिए यह विश्वास करना बहुत ही मुश्किल था।

Mother’s Day पर Google ने बनाया खास Doodle, दिखाई मां के प्यार की झलक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीना ने जिस बच्चे को जन्म दिया, उसकी परवरिश लीना के छोटे भाई के तौर पर की गई। इधर मेडिकल जगत इस केस पर हैरान था। एक तथ्य यह सामने आया कि लीना को प्रीकोशियस प्यूबर्टी (Precocious Puberty) नाम की एक समस्या थी। इसमें पीड़ित के यौन अंग काफी तेजी से विकसित होने लग जाते हैं। आश्चर्य की बात ये भी है कि लीना को महज 3 वर्ष की उम्र से ही पीरियड्स आने शुरू हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीना ने जिस बच्चे को जन्म दिया, उसकी परवरिश लीना के छोटे भाई के तौर पर की गई. इधर मेडिकल जगत इस केस पर हैरान था. एक तथ्य यह सामने आया कि लीना को प्रीकोशियस प्यूबर्टी (Precocious Puberty) नाम की एक समस्या थी. इसमें पीड़ित के यौन अंग काफी तेजी से विकसित होने लग जाते हैं. आश्चर्य की बात ये भी है कि लीना को महज 3 वर्ष की उम्र से ही पीरियड्स आने शुरू हो गए थे.

हालांकि आज भी यह सवाल उठता रहता है कि लीना प्रेग्नेंट कैसे हुई थी। कुछ रिपोर्ट्स में इसके पीछे एक पारंपरिक त्योहार का भी जिक्र आता है, जिस त्योहार के दौरान युवक-युवतियां आपस में सहमति से यौन संबंध बनाते थे। हालांकि यइ मामला आज भी पहले की तरह है। पुख्ता तौर पर इस केस को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

Mother’s Day: तू कितनी भोली है, तू कितनी प्यारी हो मां…

Related Post

jiya manek

क्या ‘साथ निभाना साथिया’ 2 सीजन में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाएंगी जिया मानेक?

Posted by - September 1, 2020 0
पॉप्युलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ का एक फनी वीडियो ‘रसोड़े में कौन था?’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल…
Mamta Banerjee

‘पीएम मोदी क्या भगवान या ‘महामानव’ हैं जो भविष्यवाणी कर रहे हैं…’, ममता बनर्जी ने साधा निशाना

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता।  (West Bengal Assembly Election) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee) ने विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election)…