CM Yogi

आज ‘नया भारत’ पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा हैः मुख्यमंत्री

257 0

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की चर्चा की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इस अभियान की सराहना की। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने लिखा कि आज ‘नया भारत’ पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आगामी 5 जून ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।

हर भारतवासी को प्रकृति से अपने रिश्ते को प्रगाढ़ करने का अवसर देता है यह अभियान

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने लिखा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान हर भारतवासी को प्रकृति से अपने रिश्ते को प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर इस अभियान में जुड़ना, एक वृक्ष लगाना और उसे अपनी मां के चरणों में समर्पित करना पुण्य कार्य है।

मां जीवन व वृक्ष प्राणवायु देते हैं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए लिखा कि मां जीवन देती हैं, वृक्ष प्राणवायु देते हैं। दोनों के प्रति कृतज्ञता का यह अनुपम संगम प्रधानमंत्री जी की दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व का जीवंत प्रमाण है। आज ‘नया भारत’ पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा है।

2024 में यूपी ने लगाए थे 36.81 करोड़ पौधे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विगत आठ वर्ष में 204.92 करोड़ पौधरोपण किया है। वहीं इस वर्ष सीएम योगी के नेतृत्व में 36.81 करोड़ पौधरोपण किया गया। इस वर्ष भी इस अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

Related Post

Disadvantaged communities are becoming a new force in the rural economy.

मुसहर, वनटांगिया, बुक्सा और बावरिया बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वंचित समुदाय (Communities) जिन्हें कल तक बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था, आज…
home guards

सीएम योगी ने दिव्यांग होमगार्डों के आश्रितों की सुनी पुकार, भर्ती पर लगी रोक हटी

Posted by - December 13, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार ने स्थाई रूप दिव्यांग होमगार्डों (Home Guards) के परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक…
Government

सरकार यूपी में युवाओं को बांट चुकी 2.45 लाख से अधिक स्मार्टफोन और टैबलेट

Posted by - April 1, 2022 0
लखनऊ: राज्य सरकार ने यूपी के युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट से लैस किया है। डिजिटल गैजेट्स देकर पूरी दुनिया…
Gang Rape

महिला के साथ 2 दिन तक 5 लोगों ने की हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

Posted by - October 19, 2022 0
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में संपत्ति विवाद में एक महिला को दिल्ली से अगवा किया गया और गाजियाबाद में 2 दिन तक…