Tourists

टूटा रिकॉर्ड : 9 माह में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक

368 0

लखनऊ। दुनिया के पर्यटन (Tourism) मानचित्र पर उत्तर प्रदेश साल दर साल नये रिकॉर्ड के साथ अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रहा है। प्रकृति और परमात्मा की कृपा से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश में पर्यटन को गति देने के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रयासों का परिणाम है कि यूपी हर गुजरते हुए साल के साथ अपने रिकॉर्ड को ही तोड़ रहा है।

2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों (Tourists) की संख्या जहां 31.85 करोड़ थी तो वहीं 2023 के शुरुआती 9 महीने में ही 32 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने यूपी को एक्सप्लोर किया है। इसमें बड़ी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक पर्यटकों ने काशी का रुख किया, जबकि प्रयागराज और अयोध्या आने वाले सैलानियों की संख्या भी करोड़ों में रही।

9 माह में काशी पहुंचे 8.42 करोड़ सैलानी

2023 कई मायने में यूपी के लिए नये कीर्तिमान स्थापित करने वाला साल रहा। जहां एक ओर केंद्र और प्रदेश की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में यूपी प्रथम पायदान पर रहा तो वहीं पर्यटन का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। साल 2023 में जनवरी से लेकर सितंबर तक उत्तर प्रदेश आने वाले देसी सैलानियों (Tourists) की संख्या 31,91,95,206 रही वहीं 9,54,866 विदेशी पर्यटक  भी यूपी पहुंचे।

इनमें भी सर्वाधिक संख्या वाराणसी पहुंचने वाले पर्यटकों की रही। जनवरी से सितंबर तक वाराणसी कुल 8,42,04,814 पर्यटक वाराणसी पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों (Tourists) की संख्या 8,40,71,726 जबकि विदेश पर्यटकों की संख्या 1,33,088 रही।

4.49 करोड़ पर्यटक (Tourists) पहुंचे प्रयागराज, 2.03 करोड़ ने की अयोध्या की सैर

काशी के बाद सैलानियों (Tourists)  की दूसरी पसंद प्रयागराज रही। यहां कुल 4,49,95,996 पर्यटक साल 2023 में जनवरी से सितंबर तक पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या जहां 4,49,93,289 रही वहीं 2,707 विदेशी पर्यटक भी प्रयागराज पहुंचे। इसी प्रकार तीसरे नंबर पर अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या रही।

सीएम योगी ने कल्याण सिंह को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

जनवरी 23 से सितंबर 23 तक कुल 2,03,64,347 पर्यटक अयोध्या पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2,03,62,713 रही जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 1,634 दर्ज की गई। यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या जनवरी और जुलाई माह में दर्ज की गई है, जो कि 5.56 से 5.80 करोड़ के बीच रही।

Related Post

Ram nath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे वाराणसी एयरपोर्ट, सीएम और राज्यपाल अगवानी के लिए मौजूद

Posted by - March 13, 2021 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के 3 दिन के दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके…
CM Yogi

7 महीने में अन्य राज्यों के 65 फरियादी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास

Posted by - May 6, 2025 0
लखनऊ : हैलो, मैं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कार्यालय से बोल रहा हूं। आपके प्रदेश के एक नागरिक अपनी…
CM Yogi met his mother

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पहुंचे जौलीग्रांट, अस्पताल में मां का जाना हाल

Posted by - October 13, 2024 0
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार दोपहर अपनी मां सावित्री देवी से मिलने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे।…
CM Yogi

भारत का संविधान समय की कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है: सीएम योगी

Posted by - January 26, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजभवन में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के अंतर्गत अलंकरण समारोह में कला-संस्कृति, साहित्य…