Plantation

नगरीय निकायों में मियावाकी पद्धति से 24.7 लाख से अधिक वृक्षारोपण, 926082 वर्ग मीटर क्षेत्र हुआ हराभरा

239 0

लखनऊ : सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शहरी हरित विकास की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य के नगर निकायों में मियावाकी तकनीक के माध्यम से 24.7 लाख से अधिक पौधे (Plants) लगाए गए हैं, जिससे 926082 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र को हरित कवर मिला है। नगर विकास विभाग के नेतृत्व में संचालित यह अभूतपूर्व पहल 762 नगरीय निकायों—17 नगर निगम, 200 नगर पालिकाएं और 545 नगर पंचायतों में शहरी क्षेत्रों को हरियाली से संवारने का कार्य कर रही है।

नगर निगमों में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण (Plantation)

इस अभियान में कानपुर नगर निगम ने सर्वाधिक 6,76,600 पौधों के साथ 2,13,997.77 वर्ग मीटर क्षेत्र को हरित किया है। इसके बाद गाजियाबाद नगर निगम ने 3,43,461 पौधे (1,54,832.73 वर्ग मीटर) और मुरादाबाद नगर निगम ने 2,85,000 पौधे (59,691.132 वर्ग मीटर) लगाए हैं। प्रयागराज नगर निगम ने 2,56,262 पौधे लगाकर सबसे बड़े क्षेत्रफल—71,427.016 वर्ग मीटर—को हरित किया है|

अन्य प्रमुख नगर निगमों का योगदान:

* वाराणसी नगर निगम: 1,76,246 पौधे (23,552.7 वर्ग मीटर)
* लखनऊ नगर निगम: 1,57,600 पौधे (45,324.79 वर्ग मीटर)
* सहारनपुर नगर निगम: 1,09,149 पौधे (49,695.397 वर्ग मीटर)
* गोरखपुर नगर निगम: 1,05,000 पौधे (30,351.4 वर्ग मीटर)

छोटे नगर निगमों ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया:

* झांसी: 78,850 पौधे (18,372.73 वर्ग मीटर)
* बरेली: 66,437 पौधे (18,858.35 वर्ग मीटर)
* आगरा: 52,500 पौधे (13,233.22 वर्ग मीटर)
* फिरोजाबाद: 33,793 पौधे (9,671.987 वर्ग मीटर)
* मेरठ: 25,000 पौधे (182,109 वर्ग मीटर)

छोटे नगरों में भी उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली:

* मथुरा: 18,000 पौधे (4,775.291 वर्ग मीटर)
* अयोध्या: 8,300 पौधे (2,257.74 वर्ग मीटर)
* अलीगढ़: 6,550 पौधे (1,821.085 वर्ग मीटर)
* शाहजहांपुर: 4,300 पौधे (4,419.16 वर्ग मीटर)

रायबरेली: छोटे नगरों के लिए आदर्श

नगर पालिका परिषद रायबरेली ने 7,000 पौधे लगाकर 19,991.47 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रति पौधा (Plants) औसतन 2.86 वर्ग मीटर क्षेत्र कवर किया है। इस पहल में नगर पालिका परिषद ने यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद छोटे निकाय भी योजना और सामुदायिक भागीदारी से बड़े बदलाव ला सकते हैं।

शहरी पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान

तेजी से बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने हरित क्षेत्र के विस्तार को प्राथमिकता दी है। 2036 तक राज्य की शहरी आबादी 6.73 करोड़ होने का अनुमान है, जिसे ध्यान में रखते हुए नगर विकास विभाग द्वारा मियावाकी वृक्षारोपण से जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया, “उत्तर प्रदेश की उपजाऊ मिट्टी, जल संसाधनों की प्रचुरता और समतल भू-आकृति इसे शहरी हरियाली के लिए उपयुक्त बनाती है। राज्य में 4,250 प्रकार की एंजियोस्पर्म प्रजातियां पाई जाती हैं, जो भारत की कुल पुष्प प्रजातियों का एक चौथाई हिस्सा हैं।” हमारे सभी नगर निगमों में यह पहल की गयी। अन्य निकाय भी विभाग द्वारा संचालित उपवन योजना में मियावाकी पद्धति से शहरी हरियाली को बढ़ावा दे रही हैं|

Related Post

झड़प से आगबबूला हुए टिकैत- कहा- भाजपा नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दूंगा

Posted by - June 30, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, गॉजीपुर बॉर्डर पर बुधवार…

यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन के बाद बिहार में फंसा महागठबंधन का पेंच

Posted by - January 13, 2019 0
नई दिल्ली। सपा यादव और बसपा ने यूपी की राजधानी लखनऊ में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महागठबंधन…

PM मोदी ने हिल स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ पर ऐतराज जताया; कहा- ऐसे ही आएगी तीसरी लहर

Posted by - July 14, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के हालात पर चर्चा की। इसमें असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश,…
CM Yogi

संस्कृत है विज्ञान की भाषा, प्रदेशभर में फिर से शुरू किये जाएंगे गुरुकुल पद्धति के विद्यालय: योगी

Posted by - October 27, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से रविवार को प्रदेश के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति…