Corona in India

पिछले 24 घंटों में 2 लाख 59 हजार से ज्यादा नए केस मिले, 1761 की हुई मौत

746 0

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,59,170 नए मामले (new corona cases) सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है। वहीं 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में करीब 1,54,761 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।एक दिन पहले, देश ने पिछले 24 घंटों में 2,61,500 नए Covid-19 मामले दर्ज किए थे जबकि 1,501 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

दूसरी तरफ वायरस के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए केंद्र ने टीकाकरण (Vaccination) कैंपेन में तेजी लाते हुए 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लेने की अनुमति दे दी है अब तक टीका लगवाने की आयुसीमा 45 साल थीइस फैसले के साथ ही सरकार ने राज्यों, प्राइवेट अस्पतालों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministy) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देशभर में अबतक कोविड-19 (Covid-19) के टीकों की 12.69 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है

 

Related Post

UCC

सीएम धामी अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन, इस तारीख को जा सकते है अयोध्या

Posted by - February 16, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  20 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ रामलला (Ramlala) के दर्शन…
Construction of bypass started from Dohrighat to Muktidham

दोहरीघाट से मुक्तिधाम के लिए बाईपास का निर्माण शुरू, नगर विकास मंत्री ने किया था शिलान्यास

Posted by - September 9, 2024 0
मऊ। स्थानीय नगर पंचायत में सरयू नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम पर जाने वाले रास्ते पर अब राहगीरों को जाम…
data center

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को डिजिटल और टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने के प्रदेश सरकार के संकल्प को…