Yogi

मंकी पॉक्‍स के मरीज मिलने पर तत्‍काल प्रभाव से करें भर्ती: सीएम योगी

604 0

लखनऊ: कोरोना (Covid) वायरस की गति में ब्रेक लगाने के बाद कई देशों में मंकी पॉक्स के केसों को देखते हुए योगी सरकार (Yogi government) ने इस संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में भले ही इस संक्रमण को लेकर अभी कोई भी मरीज नहीं है, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य विभाग बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। जिसके तहत PHC-CHC के प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए मरीज मिलने पर तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज (Government Medical College) में दस बेड का वार्ड बनाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि मरीज मिलने पर तत्‍काल प्रभाव से भर्ती कर इलाज किया जा सकें।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने विभिन्न देशों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए प्रदेश में सावधानी बरते जाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्‍होंने आला अधिकारियों को मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार आदि के बारे में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को जागरूक करने के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि संदिग्ध लक्षण वाले लोगों के रक्त आदि की जांच कराएं। भले ही अभी मंकी पॉक्स को लेकर कोई केस सामने नहीं आया हो, पर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में पूरी सतर्कता बरत रही है साथ ही विभाग की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस बेड का वार्ड भी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने की यूपी के कोविड प्रबंधन की सराहना

लक्षण व इलाज के लिए एडवाइजरी भी हुई जारी

कोरोना संक्रमण के बाद देश भर में तेजी से फैल रहे मंकी और चिकन पॉक्स बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर लक्षण एवं इलाज के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। शासकीय सहित निजी अस्पतालों में इलाज के लिए संदिग्ध मरीजों के सैंपल पुणे स्थित लैब भेजे जाएंगे।

खाई में जीप गिरने से पांच की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक

Related Post

Deepotsav

अयोध्या ने बनाया नया कीर्तिमान, 22.23 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की नगरी

Posted by - November 11, 2023 0
लखनऊ/अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2023 (Deepotsav) में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए।…
AK Sharma

देश में बनी वस्तुओं वस्तुओं से प्रेम अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: एके शर्मा

Posted by - August 7, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि देश में बनी वस्तुओं, संस्कृति,कला एवं मातृभूमि…
एनसीबीएस वैज्ञानिक

भारतीय भाषाओं में कोरोना से बचाव के उपाय बता रहे एनसीबीएस के वैज्ञानिक

Posted by - May 4, 2020 0
नई दिल्ली। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से जुड़े राष्ट्रीय जीव विज्ञान केंद्र (एनसीबीएस), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने लोगों को…
AK Sharma

लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें, जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें: एके शर्मा

Posted by - September 8, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों…