Momin

मोमिन को कबूल नहीं था इस्लाम धर्म, मीना बनकर मांग में भरी सिंदूर

476 0

आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है जो बहुत कम दिखाई देती है। एक मुस्लिम लड़की को अपना इस्लाम धर्म नहीं पसंद था और उसने धर्म बदल कर प्रेमी से हिंदू रीती रिवाज से शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि, मुस्लिम लड़की मोमिन (Momin) खातून को बचपन से ही इस्लाम धर्म कबूल नहीं था और कई बार उसने अपने परिजनों से हिंदू धर्म अपनाने की जिद की थी। घर की तरफ से मना करने के बाद भी उसने हिंदू युवक से नजदीकियां बढ़ाकर हिंदू धर्म अपना लिया।

जानकारी के मुताबिक, अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव निवासी सूरज को 2 वर्ष पहले हैदरपुर खास गांव की एक मुस्लिम लड़की मोमिन खातून से प्यार हो गया। प्यार में दुबे दोनों अपने परिजनों से चोरी छिपे मिलने-जुलने लगे। दोनों एक साथ जीने मरने की कसम खाई। वहीं करीब 2 वर्ष पूर्व सूरज और मोमिन अयोध्या में राम मंदिर दर्शन कर इस्लाम धर्म छोड़ सनातन धर्म अपना लिया। मंदिर में ही मोमिन खातून ने नाम बदल कर मीना रखा था और उसने अपने मांगों में प्रेमी सूरज के नाम का सिंदूर भरा था। जब लड़की के घरवालों को भनक लगी तो धर्म की वजह से एतराज जताया, जबकि प्रेमी के परिजनों को कोई ऐतराज नहीं था।

डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप की गंभीर चोट लगने से मौत

प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी व उसके परिजनों पर दबाव बनाया कि वे इस्लाम धर्म को अपना ले लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया। इसी बीच दोनों ने शादी करने की ठानी और धर्म की आड़े आ रही दीवार को तोड़ने का फैसला किया। दोनों ने आज क्षेत्र के सम्मो माता मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की और लड़के के घर वाले व क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान के माध्यम से दी जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि

Posted by - December 18, 2025 0
लखनऊ। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश…
AK Sharma

महाकुंभ से मिली सीख कि सृष्टि को चलाने वाला एक ही है : एके शर्मा

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ: महाकुंभ-2025 का आयोजन दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था, डिजिटली इम्पावर्ड इंडिया तथा सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था में…
Lucknow tops by settling the maximum number of revenue cases

सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी

Posted by - September 2, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश में राजस्व मामलों (Revenue Cases) के त्वरित निस्तारण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सख्त…
Vantangiya village

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप बदल रहा है गोण्डा के वनटांगिया समुदाय का जीवन

Posted by - August 9, 2023 0
गोण्डा। प्रदेश के पिछड़े और अति पिछड़े समाज को पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…