मोदी कैबिनेट में 42 फीसदी मंत्री दागी, 90 फीसदी करोड़पति- ADR रिपोर्ट

676 0

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 78 मंत्रियों को जगह मिली है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस नए मंत्रिमंडल में अधिकांश मंत्री दागी हैं। 42 फीसदी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है, 31 फीसदी के ऊपर गंभीर किस्म (हत्या, लूट आदि) के मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट के 5 मंत्रियों पर सांप्रदायिकता फैलाने और धार्मिक भावनायें भड़काने का आरोप है। गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।वहीं कैबिनेट के 70 यानी 90 फीसदी मंत्री करोड़पति हैं, इनकी औसतन संपत्ति 16.24 करोड़ रुपए है। वहीं बचे 8 मंत्रियों की संपत्ति एक करोड़ से कम है।

इसके अलावा, रिपोर्ट में जिन मंत्रियों का विश्लेषण किया गया उनमें से 70 (90 प्रतिशत) करोड़पति हैं। प्रति मंत्री औसत संपत्ति 16.24 करोड़ रुपये है। चार मंत्रियों ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का उल्लेख किया है। ये मंत्री हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नारायण तातु राणे और राजीव चंद्रशेखर।

आठ मंत्रियों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से कम घोषित की है। इनमें प्रतिमा भौमिक, जॉन बारला, कैलाश चौधरी, बिश्वेश्वर टूडु, वी. मुरालीधरन, रामेश्वर तेली, शांतनु ठाकुर एवं निशिथ प्रमाणिक शामिल हैं। इनमें प्रतिमा भौमिक के पास सबसे कम छह लाख की संपत्ति है।

Related Post

पीएम ने दी वाराणसी को 5200 करोड़ की सौगात,कहा-अब गरीब के बच्चे बनेंगे डॉक्टर

Posted by - October 25, 2021 0
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ किया। साथ ही, उन्‍होंने…
Anand Bardhan

पेयजल की कम उपलब्धता वाले स्थानों को प्राथमिकता पर लेते हुए बैराज बनाए जाएं: मुख्य सचिव

Posted by - August 12, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई सहित जलश्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण…
सीमरेस्पकूल

सीएसआईआर- सीमैप का सीमरेस्पकूल कोविड-19 की जंग में मददगार, किया गया रिलीज़

Posted by - May 2, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर – सीमैप, लखनऊ ने सुगंधित तेल पर आधारित सीमरेस्पकूल जो पर्यावरणीय कोन्टामीनंट्स, वायरस तथा सांस जनित रोगों में…