CM Yogi

मोदी ने दुनिया भर में बढ़ाया भारत का मान सम्मान: सीएम योगी

328 0

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।

भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में नेशनल हाईवे-09 दिल्ली-लखनऊ मार्ग से सटे मैदान पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई पहचान दी है। देश से आतंकवाद और नस्लवाद को समाप्त करने का काम किया है। कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है। ढ़ाई करोड़ घरों में मुफ़्त में बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त में राशन मिल रहा है। लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं।

उन्होने (CM Yogi) कहा कि लोगों से कहा कि आपके जन-धन खाते में पैसा भेजा जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज मुफ़्त होने लगा है। गरीबों को पीएम आवास, शौचालय एवं गैस सिलेंडर, ढ़ाई करोड़ घरों में मुफ़्त बिजली कनेक्शन मिले हैं। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक़ कानून खत्म कर सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण क़दम उठाए हैं।

‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए मतदान अवश्य करें: सीएम योगी

श्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि 500 साल इंतजार के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में हैं। रामनवमी पर भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ है। उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा की वहां की जनता भूख से बदहाल है। पाकिस्तान की आबादी मुश्किल से 23-24 करोड़ है, 1947 में हुए विभाजन के बाद बना पाकिस्तान का भू-भाग भी ज़्यादा था जबकि आबादी कम थी। फिर भी वहां आज़ रोटी के लाले पड़ रहे हैं। ये हम सबके सामने जीता जागता उदाहरण है कि एक ओर बदहाल पाकिस्तान और दूसरी ओर भारत के 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त में राशन की सौगात। यही बदलते भारत की हक़ीक़त है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत की तस्वीर को हम सब के सामने प्रस्तुत किया जाता है। नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाना है।

Related Post

CM Yogi

चुनौतियों से डटकर सदा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा अधिवक्ता समाजः योगी

Posted by - May 27, 2024 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को वाराणसी कचहरी के निकट रामआसरे वाटिका में अधिवक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने…
communicable disease

जनसहभागिता से होगा संचारी रोग का खात्मा, योगी सरकार का संचारी रोग नियंत्रण अभियान सशक्त पहल

Posted by - July 1, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार ने मंगलवार को प्रदेश भर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) , दस्तक…

चिराग की मोदी सरकार को ललकार, एलजेपी कोटे से चाचा पशुपतिनाथ बने मंत्री तो ठीक नहीं होगा

Posted by - July 6, 2021 0
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के भीतर मची लड़ाई केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से बढ़ गई…