BJP MLA Surendra Singh

योगी सरकार में बीजेपी कार्यकर्ताओं का अपमानः सुरेंद्र सिंह

1034 0
बलिया। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार (Yogi Goverment) में बीजेपी कार्यकर्ताओं का अपमान हो रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर स्वेच्छाचारी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी अपने मन को ही कानून बनाने में लगे हुए हैं।

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार (Yogi Goverment) में बीजेपी कार्यकर्ताओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर स्वेच्छाचारी और मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

खामियाजा भुगतने की चेतावनी

बैरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेन्द्र सिंह (Surendra Singh) ने बड़ा बयान जारी करते हुए अपने ही सरकार के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लिया और नसीहत भी दे डाली। बलिया पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने अपनी ही सरकार पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व अपने अधिकारियों के मनमानी आचरण पर नियन्त्रण नहीं की तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

बलिया पुलिस की कड़ी निंदा

सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) कहा कि अधिकारी स्वेच्छाचारी हो गए हैं और जो उनके मन में आ रहा है वही उनका संविधान है। नाराज विधायक ने बलिया पुलिस पर एक विवेक कौशिक नामक नेता को जमानत कराने के बावजूद गिरफ्तार करने का भी आरोप लगाया है।

इस मामले में सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh)  ने बलिया पुलिस की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा इसमें भारतीय जनता पार्टी को कितना लाभ होगा ये तो भगवान ही जानता है। अपनी ही सरकार की निंदा करते हुए उन्होंने यहां तक कह डाला कि हमारी सरकार में कार्यकर्ताओं का भी अपमान हो रहा है। पुलिस वाले अपने मनमानी आचरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

प्रतापगढ़ में भी पुलिस पर सवाल

वहीं बीते दिनों प्रतापगढ़ के रानीगंज से बीजेपी विधायक धीरज ओझा कुर्ता लहराते हुए सड़क पर लेट गए थे। विधायक ने प्रशासन पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रतापगढ़ के एसपी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से जान का खतरा बताया है।

Related Post

yogi government

विदेशों में खादी का आउटलेट खोलने पर 12 करोड़ तक देगी योगी सरकार

Posted by - November 10, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान…

सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग, बीजेपी विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र

Posted by - August 30, 2021 0
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। ऐसे में इन दिनों कई शहरों के नाम बदलने की चर्चाएं…
Mamta Banergy

ममता के घर तृणमूल कांग्रेस की बैठक आज, जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची

Posted by - March 5, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC Election)  आज ममता की अगुआई में बड़ी…
Priyanka Gandhi

UP के ग्रामीण इलाकों में नहीं हो रहा कोरोना टेस्ट, शहरों में भी मुश्किल: प्रियंका

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कोरोना टेस्ट नहीं हो…