घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

लापता युवक का मिला शव

883 0

कानपुर के चकेरी क्षेत्र से पिछले दो दिनों से लापता दो युवकों का शव मंगलवार को पड़ोसी जिले उन्नाव के गंगाघाट इलाके के चंदन घाट से बरामद किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उन्नाव और कानपुर पुलिस ने दोनों युवकों के  मौत के रहस्य  को सुलझाने के लिए अलग-अलग जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की पहचान चकेरी क्षेत्र के गांधी ग्राम निवासी संदीप पाल (27) और उसके दोस्त कृष्णा नगर निवासी अभिलाष शुक्ला (26) के रूप में हुई है।

योगी का पिंडदान करने पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

कानपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि अभिलाष शुक्ला और संदीप हेयर सैलून के लिए घर से निकले थे और उसके बाद लापता हो गये थे। सिंह ने कहा कि पीड़ित के परिजनों ने उनके घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की और चकेरी पुलिस को भी सूचित किया था। चकेरी पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर छानबीन कर रही थी।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को अभिलाष और संदीप गंगाघाट क्षेत्र के चंदन घाट पर मृत पाये गये और उनकी बाइक, कपड़े और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा तय होगी।

Related Post

Mathura's Peda, Agra's Petha will get GI tag

योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। पूरब से पश्चिम। उत्तर से दक्षिण। शहर दर शहर और कस्बों की अपनी कुछ पहचान है। न जाने कब…
ऑक्सीजन की आपूर्ति

राज्य सरकारें मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करें : गृह मंत्रालय

Posted by - April 6, 2020 0
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। इसकी…