बदमाशो ने पुलिस को दी खुली चुनौती, पिंक बूथ हुआ क्षतिग्रस्त

बदमाशो ने पुलिस को दी खुली चुनौती, पिंक बूथ हुआ क्षतिग्रस्त

1320 0

पारा इलाके में दो पक्षों के विवाद में सड़क पर जमकर पथराव हुआ। पथराव के दौरान पुराने थाने के सामने बने पिंक बूथ पर कुछ पत्थर लगने से शीशे टूट गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को गिर तार कर लिया है।
थाना प्रभारी पारा ने बताया कि इलाके में ही रहने वाला रोहन निजी चालक है। बुधवार की शाम पुराने थाने परिसर के सामने खाना खा रहा था। इसी दौरान उसका विवाद बांगरमऊ उन्नाव निवासी अतुल और गौतम शुक्ला बिहार निवासी सोनू से हो गया था।

भाजपा सांसद के पुत्र आयुष ने साजिश के तहत खुद पर चलवाई गोली

सोनू और अतुल ने रोहन की पिटाई कर दी। रोहन अपनी जान बचाते हुए भागने लगा। इस पर आरोपितों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर पहुंचने पर रोहन भी ईंट फेंकने लगा।

पथराव के दौरान कुछ ईंट पुराने थाने के सामने रखे पिंक बूथ पर लग गए, जिससे बूथ का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों के नाम मामले से जुड़े हुए पाये गए है। पु ता सबूत एकत्र कर आरोपितों के खिलाफ स त कार्रवाई की जायेगी। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने अतुल और सोनू को हिरासत में ले लिया है

Related Post

cm yogi

यूपी को जल्द ही 152 जीआई टैग उत्पादों वाला राज्य बनाएगी योगी सरकार

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ज्योग्राफिकल इंडीकेशंस (GI) टैग उत्पादों…
Maha Kumbh

भक्ति, ज्ञान और साधना के महाकुम्भ में 76वें गणतंत्र दिवस पर हुआ राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम

Posted by - January 26, 2025 0
महाकुम्भ नगर। पूरा देश के 76 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रंग में डूबा है। इधर संगम किनारे आस्था…