Amit Shah

हजारों शहीद परिवारों के घरों की मिट्टी से बन रहा है सैन्य धाम: अमित शाह

706 0

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रुद्रप्रयाग में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करने के बाद यहां पूर्व सैनिकों को भी संबोधित किया। उन्होंने वर्चुअली माध्यम से जुड़े पूर्व सैनिकों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यालय में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया। इन मौके पर उन्होंने भाजपा कार्यालय में कई पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। छह स्थानों पर वर्चुअल माध्यम से इनका संबोधन हुआ। इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादे किये, उन सबको पूरा किया।

उन्होंने कहा कि मैं बाबा रुद्रनाथ का आशीर्वाद लेकर आया हूं। उत्तराखंड के युवा पूरे देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं। सीमा की चौकसी यहां के युवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सबसे बड़ा बलिदान देवभूमि उत्तराखंड का है। इसे देश कभी नहीं भूलेगा। सीडीएस बिपिन रावत को याद करते हुए शाह ने कहा कि उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

सपाइयों की संवेदना केवल दंगाई और माफियाओं को बचाने के लिए: सीएम योगी

हमारी सरकार ने आप लोगों की दशकों पुरानी मांग ‘वन रैंक वन पेंशन’ को पूरी किया है। शुरू से लेकर अब तक हम अपने सभी घोषणा पत्र में सैनिकों का ध्यान रखा है।

उन्होंने आगे बताया कि 1734 शहीद परिवारों के घरों से मिट्टी लेकर सैन्य धाम बनाया जा रहा है। यह हमारे वीर सैनिकों को देश की ओर से एक छोटा उपहार होगा।

 

Related Post

AK Sharma

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी, घाटों में किए जाए बेहतर प्रबंध: एके शर्मा

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) जी बुधवार को शाम 6:30 लखनऊ के कुड़ियाघाट…
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar

धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम बना जनसेवा का प्रभावी मॉडल

Posted by - February 17, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (Jan ki Sarkar Jan…
उदित राज

उदित राज बोले-चुप रहने वाले दलित नेता ​हैं बीजेपी को पसंद, रामनाथ कोविंद को इसी का मिला इनाम

Posted by - April 24, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस में शामिल होते ही उदित राज ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली…
अतीक अहमद

अतीक अहमद वाराणसी में ठोकेंगे मोदी के खिलाफ ताल, विपक्ष से मांगा समर्थन

Posted by - April 28, 2019 0
नई दिल्ली। नैनी सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद अब गुजरात भेजे जाने के सुप्रीम कोर्ट…