Micah singh

किसानों के मुद्दे पर कंगना पर भड़के मीका सिंह, कही ये बड़ी बात

1428 0

मुंबई। पंजाबी गायक मीका सिंह अभिनेत्री कंगना रनौत के तरफ से किसान आंदोलन के बारे में की गई टिप्पणी से खासे नाराज हैं। बता दें कि कंगना ने किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई एक सिख बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली बिलकिस बानो कहा था, जिसके बाद मीका ने अभिनेत्री को निशाने पर लिया है।

मीका ने ट्वीट किया कि मैं कंगना का बहुत सम्मान करता था, यहां तक कि जब उनके कार्यालय को तोड़ा गया था। तो मैंने उनके समर्थन में ट्वीट भी किया था। अब मुझे लगता है कि मैं गलत था। कंगना, एक महिला होने के नाते आपको बुजुर्ग महिला के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था।

घरेलू वायदा बाजार में सोना लुढ़का, चांदी के भाव बढ़े

उन्होंने कहा कि अगर आपमें शिष्टाचार है तो फिर माफी मांगिए। अपको शर्म आनी चाहिए। कल शाम को मीका का ट्वीट कंगना के एक ट्वीट के जवाब में आया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ‘शाहीन बाग वाली दादी’ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न सीमा बिंदुओं पर नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन में शामिल हुईं।

उन्होंने बिलकिस बानो सहित दो बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीरों वाले पोस्ट को रीट्वीट किया था, और लिखा था कि टाइम मैगजीन में छपी यह दादी 100 रुपये लेकर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उपलब्ध है। इससे पहले, कंगना की गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ भी इस मुद्दे पर ट्विटर पर तीखी बहस हो चुकी है।

Related Post

Intensive Care Center

जिला प्रशासन का विजन: ‘‘शिक्षा से जीवन उत्थान‘‘ से संवर रहा घुमतु बच्चों का जीवन

Posted by - October 29, 2025 0
मुख्यमंत्री के प्रेरणा से उच्च स्तरीय सुविधावों से आच्छादित; जिला प्रशासन निर्मित; राज्य का पहला आधुनिक इंटेसिव केयर सेन्टर (Intensive…
क्या कोई ब्राह्मण अरबी का शिक्षक हो सकता है?

क्या कोई ब्राह्मण अरबी का शिक्षक हो सकता है? पढ़ें गोपालिका की संघर्ष गाथा

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। बीएचयू में संस्कृत के मुस्लिम प्रोफेसर पर विवाद छिड़ा हुआ है। छात्र प्रोफेसर की नियुक्ति का विरोध इसलिए…
स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार

स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार, बोली- पिता ने करियर चुनाव में दिया साथ

Posted by - February 20, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर स्टीवन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया…
CM Dhami

पूर्णागिरि धाम में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted by - March 9, 2023 0
टनकपुर(चंपावत)। एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को टनकपुर के ठुलीगाड़, पूर्णागिरी मार्ग में हुए…