महंगाई की चौतरफा मार झेल रहा आम इंसान, राहुल बोले- जनता हताश है, देश में टैक्स वसूली का राज है

1497 0

देश की जनता पर महंगाई की चौतरफा वार जारी है, शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता राहल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एक न्यूज शेयर कर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता हताश है, क्योंकि देश में टैक्स वसूली का राज है।खबर के मुताबिक- 79 फीसदी लोगों ने माना है कि कोरोना और महंगाई की वजह वित्त वर्ष में घरेलू आय में कमी होगी। सर्वे में हिस्सा लेने वाले अधिकतर लोग चाहते हैं कि सरकार एक्साइस ड्यूटी को 20% तक कम करे। देश के कम से कम 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमतें 100 के ऊपर हो चुकी हैं।

ट्विटर पर राहुल ने लिखा है, ‘जनता हताश है क्योंकि देश में टैक्स वसूली का राज है.’राहुल गांधी ने एक न्यूज रिपोर्ट का भी जिक्र किया है, जिसमें बताया गया है कि एक सर्वे में 79 प्रतिशत लोग मानते हैं कि महामारी और महंगाई से परेशानी बढ़ी है और लोगों की आमदनी घटेगी।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के लिए नियुक्त किए गए वालंटियर्स को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पार्टी से बाहर निकलने वालों कार्यकर्ताओं पर हमला करते हुए कहा कि जिन्हें डर लग रहा है वह जा सकते हैं। वैसे लोग जो कांग्रेस में नहीं हैं लेकिन उन्हें डर नहीं लगता है, कांग्रेस में उनका स्वागत है। वैसे लोग जो पार्टी छोड़कर गए हैं वो RSS के लोग थे।

भाजपा राज में संविधान को नष्ट कर, किया जा रहा लोकतंत्र का चीरहरण- योगी सरकार पर गरजीं प्रियंका

बीते बुधवार को राहुल गांधी संसदीय रक्षा कमेटी से वॉकआउट कर गए थे। दरअसल रक्षा कमेटी के सामने राहुल गांधी ने डोकलाम समेत बॉर्डर के दूसरे मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। जिसके बाद राहुल गांधी समेत दूसरे कांग्रेस सांसद रक्षा कमेटी के बैठक से बाहर आ गए।

Related Post

CM Yogi

थारू जनजाति की बेटियों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण- सीएम योगी

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा…
Gajendra Singh Shekhawat

उप्र के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर: गजेंद्र सिंह शेखावत

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने आज महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले के…
तमन्ना भाटिया

लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं सोएगा और सभी को एकजुट होना होगा : तमन्ना भाटिया

Posted by - April 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए गरीबों की बढ़चढ़ कर मदद कर रही…
solar

योगी सरकार की सौर क्रांति, गांव-गांव पहुंची रोशनी, बदल गई ऊर्जा की तस्वीर

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ। कभी उत्तर प्रदेश के गांवों में शाम ढलते ही अंधेरा तेजी से फैल जाता था। घरों में टिमटिमाती रोशनी,…
Governor Bandaru Dattatreya

बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

Posted by - April 17, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) ने आज रामनवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर जिला पंचकूला के…