cm yogi

गोरखनाथ मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

588 0

गोरखपुर: तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिए कि जल निकासी की व्यवस्था पूरी कर लें। किसी भी दशा में इस बार शहर में जल भराव नहीं होना चाहिए। नाले एवं नालियों की सफाई व मरम्मत का काम मिशन मोड पर करते हुए 15 जून तक पूरा हो जाना चाहिए। इसके लिए स्थायी कार्य भी 30 जून तक पूरे किए जाएं।

सीएम योगी ने मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया मार्ग पर निर्मित नाले से लिंक नालियों से जल निकासी की स्थिति जांचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमी मिले तो बरसात से पहले दुरुस्त कराएं। मुख्यमंत्री ने गोड़धोइया नाला की सफाई युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया। देवरिया रोड पर वसुंधरा मोड़ से तुर्रा नाले तक निर्माणाधीन आरसीसी नाला एवं महादेवपुरम से रामगढ़ताल तक बन रहे नाला की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को बताया गया कि नालों की निर्माण जल्द पूरा कराया जा रहा है। ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा में नई क्रांति की शुरुआत है आयुर्वेद कॉलेज : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल के निर्माण की प्रगति के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी भी ली। सेतु निगम की ओर से नकहा में बनाए जा रहे रोड ओवरब्रिज की प्रगति की समीक्षा की, निर्देश दिया कि जल्द निर्माण पूर्ण किया जाए। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: मिट्टी भराई का कार्य अब तक पूर्ण न होने पर सीएम ने जताई नाराजगी

Related Post

CM Yogi

2017 के पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि दुर्व्यवस्था थी: सीएम योगी

Posted by - August 21, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश पूर्णतः सुरक्षित और व्यवसाय के…
EV Charging Station

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग में यूपी की मजबूत छलांग, हरित परिवहन में निर्णायक कदम

Posted by - January 14, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन की दिशा में…
CM Yogi

अद्भुत संयोग : 5 जून को स्वर्णिम अक्षरों में होगा दर्ज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम

Posted by - June 4, 2025 0
अयोध्या । 5 जून 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का नाम अयोध्या (Ayodhya) के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों…