Unemployment up

मेरठ से लखनऊ नंगे पैर यात्रा पर निकला बेरोजगार युवक…

1068 0

लखनऊ। मेरठ के मोहकमपुर इलाके के रहने वाले इस युवक का नाम मनोज कुमार है। इसने बैनर-पोस्टरों को कांवड़ जैसा रूप दे रखा है। इनमें एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरी तरफ सीएम योगी (CM Yogi) के चित्र हैं। साथ ही ये भी लिखा है कि समस्या के समाधान हेतु मेरठ से लखनऊ पैदल पदयात्रा।

  • रिक्शा चलाकर परिवार का पेट नहीं भर पाता युवक
  • नौकरी की चाहत में नंगे पैर ही लखनऊ यात्रा पर निकला
  • मात्र सातवीं तक पढ़ा है युवक

मेरठ का एक शख्स कांवड़ की तर्ज पर एक अलग तरह की ही पैदल यात्रा पर निकल पड़ा है। ये आदमी मेरठ से लखनऊ तक का करीब 584 किलोमीटर का सफर नंगे पैर तय करेगा। बेरोजगारी से तंग आए इस युवक ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी व्यथा पहुंचाने के लिए यह रास्ता अपनाया है। उसका कहना है कि वो लखनऊ जाकर नौकरी दिलाने के लिए गुहार लगाएगा।

लखनऊ यात्रा पर निकला युवक लखनऊ यात्रा पर निकला युवक

मेरठ के मोहकमपुर इलाके के रहने वाले इस युवक का नाम मनोज कुमार है। इसने बैनर-पोस्टरों को कांवड़ जैसा रूप दे रखा है। इनमें एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरी तरफ सीएम योगी के चित्र हैं। साथ ही ये भी लिखा है कि समस्या के समाधान हेतु मेरठ से लखनऊ पैदल पदयात्रा। पहले मनोज को 1 फरवरी 2021 के दिन से पदयात्रा पर निकलना था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका। अब वो 2 अप्रैल की रात को मेरठ से लखनऊ के लिए पदयात्रा पर निकल पड़ा है।

मनोज ने जो बैनर-पोस्टर साथ ले रखे हैं, उन पर भी पदयात्रा शुरू होने की तारीख 1 फरवरी 2021, प्रात: 10 बजे प्रिंट हो रखा है जिसे उसने मिटाने की कोशिश भी की है जब मनोज से बात की गई तो उसका दर्द जुबां पर आ गया। भरे गले से उसने बताया, “मैं रिक्शा चलाता है और घर में पत्नी-तीन बच्चे हैं। बड़ी मेहनत के बाद भी घर का गुजारा नहीं चल रहा। रिक्शा चलाने से पूरी नहीं हो पा रही। इसलिए मैं नौकरी चाहता हूं। सातवीं तक पढ़ा हूं।”

मनोज के मुताबिक उसे न घर चाहिए, न कुछ और, बस गुजारे लायक नौकरी मिल चाहिए। मनोज ने इन हालात में नंगे पैर ही लखनऊ जाकर सीएम तक अपनी बात पहुंचाने का फैसला किया।

Related Post

Moto GP

Moto GP भारत के जरिए यूपी की सशक्त छवि को प्रस्तुत करेगी योगी सरकार

Posted by - September 21, 2023 0
लखनऊ/नोएडा। शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने जा रही पहली ‘Moto GP भारत’…
तीजनबाई सीएम योगी से मिली

लखनऊ : पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई सीएम योगी से मिली

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।…

25 हजार इनामी धनंजय सिंह चुनाव में सक्रिय, यूपी पुलिस कह रही ढूंढे नहीं मिल रहे

Posted by - July 10, 2021 0
उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाश का गठजोड़ जौनपुर में एकबार साफ नजर आया, जहां पुलिस के ही सामने धनंजय…