Meerut formers protest

मेरठ में किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दी गेहूं की फसल

989 0
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कुछ किसानों (formers) ने ट्रैक्टर और रोटावेटर चलाकर अपनी गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद कर दी। यही नहीं किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कृषि कानूनों (farm law) के खिलाफ जहां गाजीपुर बॉर्डर पर किसान संगठनों का आंदोलन तीन महीने से लगातार जारी है। वहीं किसानों (formers) ने अब अपने खेतों में भी प्रदर्शन करना शुरू के दिया है।

जिले के नाराज किसानों (formers) ने मंगलवार को गेहूं की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर पूरी फसल बर्बाद कर दी। किसानों (formers) ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेहूं की कच्ची फसल पर रोटावेटर चलाकर जुताई कर दी। किसानों  (formers) कहना है कि गेहूं की फसल को पूंजीपतियों को बेचने से बेहतर है कि वे ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर देंगे। केंद्र सरकार कृषि कानूनों (farm law) को जबरन किसानों पर थोप रही है।  इसलिए आगामी पंचायत चुनाव में वह बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं के गांव में घुसने पर भी प्रतिबंध लगा देंगे।

खड़ी फसल पर चलाया रोटावेटर

मंगलवार की शाम गांव रोहटा में दो दर्जन से ज्यादा किसानों (formers) ने भाकियू नेता राकेश टिकैत जिंदाबाद और मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आंदोलन शूरू कर दिया। किसान (formers) ट्रैक्टर और रोटावेटर के साथ किसान विजय सिंह के खेत पर पहुंचे। यहां किसानों (formers) ने गेहूं की खड़ी फसल पर रोटावेटर चला दिया। किसानों (formers) ने नारेबाजी करते हुए करीब एकड़ गेहूं की फसल की जुताई कर दी। जिससे किसान को लाखों रुपये की फसल खाद में तब्दील हो गई।

गेहूं की फसल के बढ़ाए दाम

किसानों  (formers) का कहना है कि खड़ी फसल की जुताई करने से वैसे तो बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है लेकिन जब आने वाले समय में गेहूं की फसल के वाजिब दाम नहीं मिलेंगे तो ऐसी फसल का क्या फायदा। इससे बेहतर है कि हमारी जमीन खाली पड़ी रहे। किसानों ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों (farm law) को वापस लेगी या नहीं ये तो उस पर निर्भर करता है लेकिन उन्हें गेहूं के दाम 2800 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। इसके अलावा कम से कम 400 रुपये क्विंटल गन्ने के दाम होने चाहिए। जिससे किसानों को उनकी लागत मिल सके।
अडानी को नहीं बेचेंगे गेहूं
किसान (formers) दिनेश ने बताया कि तीन महीने से किसान आंदोलन चल रहा है, इसके बावजूद सरकार कृषि कानूनों (farm law) को वापस नहीं ले रही। सभी किसान परेशान हैं, जबकि 250 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। सरकार पूरी तरह तानाशाह का रवैया अपना रही है। किसानों (formers) की फसल के दाम बढ़ाने को तैयार नहीं है, जिसके चलते गेहूं की फसल की जुताई करना ही सही है। कृषि कानून (farm law) लागू किए जाने के बाद गेहूं की फसल को अडानी अंबानी ही खरीदेंगे, लेकिन वे अपनी फसल को उन्हें नहीं बेचेंगे।
बीजेपी नेताओं का होगा बहिष्कार
किसानों (formers) का कहना है कि आगामी चुनाव में बीजेपी नेताओं का खुलकर बहिष्कार किया जाएगा। इसके लिए गांव के बाहर बाकायदा पोस्टर लगाकर गांव में उनके घुसने पर पाबंदी लगाई जाएगी। अगर कोई बीजेपी नेता या कार्यकर्ता गांव में घुसता है तो उसके साथ होने वाले व्यवहार के लिए बीजेपी नेता खुद जिम्मेदार होंगे।

Related Post

Cancer

कैंसर रोगियों के लिए वरदान बनेगा ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलेक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’

Posted by - August 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवा व निदान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने कैंसर…
TB Free India

बोले निक्षय मित्र-डिजिटल प्लेटफॉर्म से टीबी मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

Posted by - January 2, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ (TB Free India) के संकल्प को…
CM Yogi

देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह महाराज ने की खालसा पंथ की स्थापना: सीएम योगी

Posted by - April 13, 2024 0
लखनऊ : गुरु गोविंद सिंह महाराज ने वर्ष 1699 में देश और धर्म की रक्षा के लिए शक्तिपुंज के रूप में…
Project Tiger and Project Elephant

यूपी में बाघों व हाथियों के संरक्षण का मार्ग होगा प्रशस्त, ‘प्रोजेक्ट टाइगर एंड प्रोजेक्ट एलीफेंट’ बनेगा जरिया

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के समेकित विकास की पटकथा लिख रही योगी सरकार प्रदेश की अनुपम प्राकृतिक छटा को वैश्विक स्तर…