मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ

राहुल के खिलाफ मीनाक्षी लेखी ने दाखिल की अवमानना याचिका, इतने अप्रैल को होगी सुनवाई

1015 0

नई दिल्ली। भाजपा पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार यानी आज कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अदालत में अवमानना याचिका दाखिल की है। उन्होंने यह याचिका राफेल लड़ाकू विमान मामले में राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर हैं’ टिप्पणी करने के संदर्भ में दायर की।

ये भी पढ़ें :-पीएम मोदी के सामने खुदकुशी कर लूंगा, नागरिकता बिल पास नहीं होने दूंगा –बीजेपी उम्मीदवार 

आपको बता दें उच्चतम न्यायालय, मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। राहुल गांधी की इस टिप्पणी की भाजपा लगातार आलोचना कर रही है। बीजेपी का कहना है कि इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: 2014 के बराबर दिखा पहले चरण के मतदान का ट्रेंड -चुनाव आयोग 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मामले में लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हमलावर रहे हैं। वह लगातार अपने भाषणों में राफेल पर ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी करते आए हैं।  इसी के खिलाफ मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए तारीख भी दे दी है। अदालत इस मामले पर सोमवार 15 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

Related Post

Rashtriya Prerna Sthal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल, सभी तैयारियां पूरी

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बन कर तैयार भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ (Rashtriya Prerna Sthal) को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Grand welcome for PM Modi in Kashi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी में भव्य स्वागत, ‘हर हर महादेव’ के नारों से गूंजा पूरा बनारस

Posted by - November 7, 2025 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। शाम करीब…