लखनऊ में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लखनऊ में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

1635 0
लखनऊ। राजधानी में कोरोना का कहर लगातार लोगों की जिंदगियां निगल रहा है। आमजन के साथ-साथ शहर के महत्वपूर्ण व्यक्ति भी इस बीमारी की चपेट में आकर जान गवां रहे हैं। डॉक्टर, इतिहासकार, लविवि के प्रोफेसर, कई कर्मियों की मौत हो चुकी है। सोमवार को शहर के प्रमुख दवा व्यवसायी गिरिराज रस्तोगी की भी कोरोना से मौत हो गई। ऐसे में मंगलवार को मेडिकल की थोक-फुटकर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। दरअसल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी की कोरोना से मौत हो गई, जिस वजह से राजधानी की सभी दवा दुकानें एक दिन के लिए बंद रहेंगी।

लखनऊ में मेडिकल स्टोर होंगे बंद

लखनऊ में 4,800 फुटकर दवा विक्रेता हैं। वहीं, 3,491 थोक दवा विक्रेता हैं। यहां से शहर के साथ-साथ आस-पास के जनपदों को दवा आपूर्ति होती है। हर रोज करोड़ों का दवा व्यापार होता है। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रवक्ता विकास रस्तोगी के मुताबिक एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी की कोरोना से मौत हो गई। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। वेंटिलेटर पर भर्ती गिरिराज रस्तोगी की सोमवार दोपहर मौत हो गई। ऐसे में मंगलवार को उनका क्रिया कर्म किया जाएगा। इस दौरान सभी थोक और फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। ऐसे में कोरोना काल में दवा उपलब्धता की भी समस्या हो सकती है।

Related Post

Dr. Rajendra Pensia

डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने गौ पूजन एवं स्वच्छ विरासत समापन समारोह में किया प्रतिभाग

Posted by - January 24, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. राजेन्द्र पेंसिया (Dr. Rajendra Pensia) ने कहा कि…
CM-YUVA Yojana

योगी सरकार में स्वरोजगार को मिला प्रश्रय, युवा रख रहे औद्योगिक क्रांति की नींव

Posted by - November 17, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को कौशल, पूंजी और बाजार से जोड़कर राज्य में सूक्ष्म व परंपरागत…
AK Sharma

विपरीत मौसम में भी बेहतर विद्युत आपूर्ति होती रहे इसके लिए सभी कार्मिक कार्यरत: एके शर्मा

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊः उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों…
AK Sharma

केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पुरानी सरकारों की कमियों की पाट रही खाई: एके शर्मा

Posted by - August 30, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने घोसी विधान सभा उप चुनाव के भाजपा…