CM Dhami

महापौर ने सीएम धामी को दी आपदा से हुई क्षति की जानकारी, सौंपा मांग पत्र

376 0

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई ऋषिकेश की विभिन्न सड़कों, सम्पर्क मार्गों एवं नालियों के निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से निगम प्रशासन को सौ करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने की मांग की। इस संदर्भ में महापौर ने आज राजधानी में मुलाकात कर एक मांगपत्र भी मुख्यमंत्री (CM Dhami)  को सौंपा है।

नगर निगम महापौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  से मुलाकात कर विगत दिनों प्राकृतिक आपदा के रूप में हुई बारिश के बाबत उनको विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि दैवीय आपदा में विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों में घुसे बरसाती पानी से जहां आम जनमानस को काफी नुकसान झेलना पड़ा वहीं निगम के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कें, सम्पर्क मार्ग एवं नालियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। अनेक सड़कों पर तो चलना भी अब चुनौतीपूर्ण हो गया है। कई मार्गों पर कीचड़ एवं बरसाती पानी भरा होने की वजह से विभिन्न बीमारियों का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत का देश के विकास योगदान हमेशा याद रहेगा : धामी

उक्त तमाम निर्माण कार्य के लिए तकरीबन सौ करोड़ रुपये की अनुमानित लागत है जिसे निगम से पूर्ण किया जाना संभव नही है। इसलिए संभावित राशि प्रदेश सरकार ऋषिकेश नगर निगम को प्रदान की जाये ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्यों को प्रराम्भ कराया जा सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने महापौर अनिता ममगांई को आश्वस्त किया कि आपदा में प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी रही है। प्रदेश के तमाम आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता के साथ राहत एवं बचाव, पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्य जारी है।योग नगरी ऋषिकेश की सड़कों के पुनःनिर्माण के लिए भी हर संभव मदद की जायेगी।

Related Post

CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने उठाए आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम: सीएम धामी

Posted by - May 12, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को…
CM Yogi

सीएम योगी की सौगात, महाकुंभ में लगे स्वच्छताकर्मियों-स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार रुपए बोनस का ऐलान

Posted by - February 27, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुम्भ में कार्यरत रहे स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी…
Mahakumbh-2025

योगी सरकार ने महाकुंभ के लिए जारी किए एक हजार करोड़ रुपये, बड़ी परियोजनाओं पर होगा काम

Posted by - September 16, 2023 0
प्रयागराज/लखनऊ। प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh) के लिए सरकार (Yogi Government) ने एक हजार करोड़ रुपये का…

यूजीसी ने जारी की सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन, फिर से खुलेंगे विश्वविद्यालय

Posted by - November 6, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.   विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने गुरूवार को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए सुरक्षा संबंधी…