Sanyukta Bhatia

महापौर ने सफाई का किया औचक निरीक्षण, सुपरवाइजर सस्पेंड

523 0

लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया (Mayor Sanyukta Bhatia) ने आज मध्य विधानसभा के मौलवीगंज और मशकगंज वार्ड में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा मशकगंज वार्ड (Mashkganj Ward) में सुपरवाइजर संतोष को निलंबित करने एवं कार्यदायी संस्था पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश नगर आयुक्त अजय द्विवेदी (Municipal Commissioner Ajay Dwivedi) को दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया को मौलवीगंज वार्ड में अतिरिक्त और सड़क पर मालवा मिला जिसपर उन्होंने नगर अभियंता को फटकार लगाई और अभियान लगाकर मालवा जब्त करने के निर्देश दिए साथ ही 158/100 गंगा प्रसाद खेडा में मोहन निगम , मशकगंज में यूनिक ट्रेडर्स, डॉ० रोहिला आसिफी, पंडित वारदाना, जश्न पैलेस में अतिक्रमण करने पर नोटिस भेजने और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

मौलवीगंज में सड़क पर जगह जगह कूड़े मलवा मिलने पर महापौर ने सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए अपने सामने सफाई कराई। मशकगंज वार्ड में महापौर संयुक्ता भाटिया को नालियाँ जाम मिली और जगह जगह कूडा मिला, स्थानीय लोगों से पूछने पर बताया गया कि यहाँ हफ़्तों झाड़ू नही लगती, जिसपर महापौर ने उक्त वार्ड के सुपरवाइजर संतोष को मौके पर बुलाकर पूछताछ की जिसपर उसके द्वारा संतोषजनक उत्तर नही दिया गया, मशकगंज वार्ड में अंदर गालियाँ और नालियाँ भी गंदी मिली, जिसपर महापौर ने नाराजगी जताते हुए सुपरवाइजर को निलंबित करने एवं कार्यरत संस्था द्वारा 50 कर्मी लगाने के बाबजूद सफाई नही होने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश नगर आयुक्त को फ़ोन कर दिए।

यह भी पढ़ें : श्रीराम लला के विराजमान मंदिर में दर्शन की अवधि बढ़ी

साथ ही चारबाग में नाका चौराहे से चारबाग आते समय नरूला आइसक्रीम के पास नाली चोक होने पर महापौर ने जोनल अधिकारी अरुण चौधरी को फटकार लगाते हुए सफाई इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। मौलवीगंज और मसकगंज वार्ड में प्रातः कूडा कलेक्शन में कोताही और लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई और नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया के संग मौलवीगंज वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह मोंटी, मंडल अध्यक्ष हिमांशु राज सोनकर, जोनल सेनेटरी ऑफिसर, इकोग्रीन के वार्ड अध्यक्ष सहित अन्य जन मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : दूसरी पारी में AK शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए उनका अब तक का सफर

Related Post

Basant Panchami

माघ मेले के लिए परिवहन विभाग की बड़ी तैयारी, वाराणसी से चलेंगी 336 अतिरिक्त बसें

Posted by - December 18, 2025 0
वाराणसी : प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन के बाद योगी सरकार माघ मेले (Magh Mela) की तैयारियों में पूरी…

श्री रामस्वरूप में आयोजित हुईं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

Posted by - May 15, 2022 0
लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (Shri Ramswaroop Memorial University) के तत्वावधान में आयोजित इण्टर कॉलेजिएट पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता (Poster Making…
UP Transport Corporation

ड्राइविंग ही नहीं युवाओं को ऑटोमोटिव टेक्नीशियन की भी ट्रेनिंग दे रहा परिवहन निगम

Posted by - September 7, 2023 0
लखनऊ। युवाओं को कौशल के माध्यम से रोजगार के योग्य बनाने की अपनी मुहिम के तहत योगी सरकार विभिन्न क्षेत्रों…