Mayawati

तेल की बढ़ती कीमत पर मायावती का वार, ‘हल निकाले सरकार’

664 0
लखनऊ। पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। आलम यह है कि सरकारी तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रहे हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती(Mayawati)ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (Mayawati) ने देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सरकार से इसका हल निकालने की मांग की है।

मायावती(Mayawati) ने ट्वीट किया कि “देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमत पर से सरकारी नियंत्रण हटने के बाद इनके दाम बेलगाम होकर जिस प्रकार तेजी से अनवरत बढ़ रहे हैं उससे हर जगह हाहाकार मचा हुआ है। जनता का जीवन अति दुखी और त्रस्त है। स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लेकर सरकार इसका हल निकाले।”

सरकार पर प्रहार

बसपा अध्यक्ष मायावती(Mayawati) ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि “केंद्र और राज्य सरकारें खासकर पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त करों की जो मनमानी वृद्धि कर रही हैं उससे ही इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं। करोड़ों गरीब और बेरोजगार जनता पर इसका सीधा बोझ आए दिन बढ़ रहा है। क्या संविधान ने ऐसी ही कल्याणकारी सरकार का सिद्धांत सुनिश्चित किया है?”

कीमत बढ़ने से हाहाकार

देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां पर पहली बार पेट्रोल के कीमत 100 से रुपये से ऊपर पहुंच चुकी हैं। इससे वाहन स्वामियों को वाहन चलाना भी मुश्किल पड़ रहा है। इतना ही नहीं डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार हो रही बढ़ोतरी से भी आम जनता परेशान है। ऐसे में हर तरफ से सरकार पर कीमतें कम करने का दबाव बन रहा है। राजनीतिक दलों के साथ ही आम जनता भी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में कमी करने की मांग कर रही है।

Related Post

Navneet Sahgal,Buddha Air

मरीजों के लिए लागू की जाएगी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रणाली, CM Yogi ने दिए हैं आदेश: नवनीत सहगल

Posted by - April 27, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से बिगड़ रहे हालातों के बीच अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल…
PM Mudra Yojana

पीएम मुद्रा योजना: प्रदेश के 11 लाख से ज्यादा लोगों को मिला 11 हजार करोड़ का लोन

Posted by - September 3, 2024 0
लखनऊ । केंद्र सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में योगी सरकार के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं।…
CM Yogi

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर एक माह में रिपोर्ट दें: सीएम योगी

Posted by - September 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) की तैयारियों के तहत राज्य के…
CM Yogi

सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही 23-25 हजार मौतें, सड़क दुर्घटना में मृत्यु राष्ट्रीय क्षति: मुख्यमंत्री

Posted by - January 1, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की…

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नए आईटी नियमों पर लगाई रोक, कहा- अभी इसकी कोई जरूरत नहीं

Posted by - August 15, 2021 0
कानून समाचार पोर्टल ‘द लीफलेट’ और पत्रकार निखिल वागले द्वारा दायर की गई याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें आंशिक…