मायावती

मायावती का भाजपाइयों पर हमला, कहा- कम्बल ओढ़ कर घी पीते हैं बीजेपी नेता

1100 0

लखनऊ। सोशल मीडिया से विरोधियों पर निशाने साध रही मायावती ने एक बार फिर बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी व इनके निरंकुश नेता कम्बल ओढ़ कर घी पीते हैं, लेकिन इसके बाद अब उन्हें चुनाव आयोग को यह बताना ही होगा कि कौन उद्योगपति, धन्नासेठ चुनावी बॉन्ड के रूप में उन्हें कितना अकूत धन दे रहा है? मायावती ने पूछा कि उनकी शान-शौकत, शाह खर्ची व चुनाव में धनबल के प्रयोग आदि का असली रहस्य क्या है?

ये भी पढ़ें :-Video : कन्हैया के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- जिया हो बिहार के लाला… 

मायावती बोली – चुनावी चन्दे के मामले में बीजेपी के पीएम मोदी सरकार को आज फिर सुप्रीम कोर्ट में तगड़ा झटका लगा

राफेल रक्षा जांच के बाद चुनावी चन्दे के मामले में बीजेपी के पीएम मोदी सरकार को आज फिर सुप्रीम कोर्ट में तगड़ा झटका लगा व उनकी शर्मनाक हार हुई। बीजेपी को बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों से चुनावी बाण्ड के माध्यम से कितना अकूत धन मिलता है। यह चुनाव आयोग को अब बताना होगा।

ये भी पढ़ें :-शांतिपूर्वक तरीके से दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को करेंगे नामांकन 

चुनाव आयोग की यह संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह इन बातों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान ले

बता दें कि मायावती ने शुक्रवार को ही ट्वीट कर कहा था कि यदि देश के लोकतंत्र में आमजनता की आस्था को बचाये रखना है। तो फिर चुनाव आयोग की यह संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह इन बातों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान ले। तत्काल आवश्यक उपाय करें ताकि अगले सभी चरण के चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष हो सके।

Related Post

Keshav Maurya

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - May 26, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) की अध्यक्षता में आज 7, कालिदास मार्ग स्थित कैंप कार्यालय…
UP Transport Department

व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा से अब परिवहन सेवाएं होंगी और आसान

Posted by - November 13, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री (CM Yogi) के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, परिवहन…