Maulana Shahabuddin

महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं पर दुनिया और पाकिस्तान के लोग भी हुए प्रभावित

154 0

महाकुम्भनगर/बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Maulana Shahabuddin) ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले की शानदार तैयारियों और व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की है। रविवार को जारी एक वीडियो में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की महाकुम्भ मेले के आयोजन में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन ने न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है।

पाकिस्तान के लोग भी कर रहे प्रशंसा

मौलाना शहाबुद्दीन (Maulana Shahabuddin) ने कहा कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी लोग महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान, जो अक्सर भारत की आलोचना करता रहा है, इस बार सोशल मीडिया के जरिए महाकुम्भ मेले की सजावट, रखरखाव और सुविधाओं को देखकर भारत की तारीफ कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा

मौलाना (Maulana Shahabuddin) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ मेले में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने और स्नान की बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। इस आयोजन की भव्यता और सुचारु प्रबंधन को देखकर हर कोई प्रभावित है। उन्होंने कहा, “यह योगी जी की दूरदर्शी योजना और टीम वर्क का परिणाम है कि महाकुम्भ मेले ने न केवल भारतीयों बल्कि दुनिया के हर कोने में लोगों का दिल जीता है।”

महाकुम्भ को लेकर पाकिस्तान की सोच में बदलाव

मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान, जो हमेशा भारत की आलोचना करने और नकारात्मक टिप्पणी करने के लिए जाना जाता है, अब महाकुम्भ मेले की तैयारियों को देखकर भारत की तारीफ करने पर मजबूर हो गया है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के नेता और जनता सोशल मीडिया पर महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। यह साबित करता है कि भारत ने इस आयोजन से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है।”

महाकुम्भ मेले ने रचा इतिहास

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि महाकुम्भ मेला न केवल एक धार्मिक आयोजन है बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और प्रशासनिक ताकत का उदाहरण भी है। उन्होंने कहा, “इस मेले की तैयारियों ने यह दिखा दिया है कि भारत अपने त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को कितनी भव्यता और निपुणता से संपन्न कर सकता है।”

Related Post

CM Yogi

डबल इंजन सरकार का एक ही लक्ष्य, समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मिले सम्पूर्ण आरोग्यता: मुख्यमंत्री

Posted by - July 26, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ…

योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी, पूर्व मंत्री समेत 10 पर FIR

Posted by - July 5, 2021 0
उत्तरप्रदेश के बलिया में योगी सरकार के मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करना सपा कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। जिला…
AK Sharma

एके शर्मा ने आजमगढ़ के मुकेरीगंज-सदर विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंवाद

Posted by - June 18, 2022 0
आजमगढ़: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मुकेरीगंज-सदर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने जनसंवाद…
corona cases in india

यूपी में कोरोना के 103 नये मामले, तीन और की मौत लखनऊ में 17 मिले संक्रमित,

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पहले ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि संबंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके। इसी बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 103 नये मामले सामने आये हैं, जबकि तीन और की मौत हो गयी है। इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी 17 और पीड़ित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गयी है। मौजूदा समय में प्रदेश में संक्रमण अब स्थिति लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है। जहां एक तरफ रोज होने वाली मौतों की संख्या में भरी कमी हुई है, वहीँ दूसरी तरफ एक्टिव केसेस का नंबर भी कम हो रहा है। वैसे प्रदेश में अब तक कुल 6,02,190 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ कर 8,702 हो गया है। रविवार को मरने वालों में लखनऊ के अलावा मेरठ और लखीमपुर खीरी के 1-1 मरीज शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को बात करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 फीसदी से ज्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 और अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर हर परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से ज्यादा कोविड के टेस्ट और 15.27 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों से संपर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट कांटेक्ट व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।