Kanpur

कानपुर हिंसा का मास्टर माइंड लखनऊ से गिरफ्तार

733 0

कानपुर/लखनऊ: कानपुर हिंसा (Kanpur violence) के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी (Hayat Zafar Hashmi) को एसटीएफ ने लखनऊ (Lucknow) से दबोचा। कानपुर कमिश्नरेट ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है, हालांकि एसटीएफ के अधिकारी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। कानपुर हिंसा (Kanpur violence) का मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी की पत्नी जारा जफर हाशमी ने शनिवार को पति के लापता होने की शिकायत सीएमएम कोर्ट में की है। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उनके पति जुमे की नमाज को अदा करने की बात कहकर घर से निकले थे।

पत्नी ने यह दावा किया है कि उनके पति को एसटीएफ ने लखनऊ से उठाया है। उनके चारों फोन बंद आ रहे हैं। जबिक बहन ने यह आरोप लगाया है कि उसके भाई को जबरन फंसाया जा रहा है। हयात जफर हाशमी की गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश के जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि उनके पास अभी तक इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

लखनऊ के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने संभाली कानपुर हिंसा जांच की कमान

वही, प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम का भी यह कहना है कि उनकी टीम ने नहीं उठाया है। हो सकता है कि कानपुर की एसटीएफ यूनिट ने गिरफ्तार किया है।

कानपुर बवाल: लखनऊ के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने संभाली जांच की कमान

Related Post

CM Yogi

एथेनाल प्लांट का सीएम योगी ने किया शिलान्यास, कहा-सहजनवा का विकास ग्रीन एनर्जी के नए केंद्र के रूप में होगा

Posted by - August 12, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर में 1,200 करोड़ की लागत से 31 एकड़ भूमि में विस्तृत एथनॉल, ई.एन.ए.…
AK Sharma

हमारी सनातन संस्कृति में हजारों वर्ष से महिलाओं को सम्मान मिल रहा

Posted by - October 26, 2023 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के…
RAM GOVIND CHAUDHARY

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, आजम से जुड़े मुकदमे को लेकर सौंपा ज्ञापन

Posted by - March 20, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandi Ben Patel) से मुलाकात की। इस दौरान सपा…