Fire

प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

515 0

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में रोहिणी जेल के बादली इलाके में शनिवार देर रात दो बजे एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग (Fire) लगने से हड़कंप मच गया है। आग की सूचना पर दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है।

निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, रोहिणी जेल के पीछे बादली इलाके में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की 23 गाड़ियां भेजी गईं, आग पर अब काबू पा लिया गया है।

COVID-19 से ठीक हुए राज्यपाल, अस्पताल से मिली छुट्टी

इससे पहले मई में मुंडका की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। रिपोर्टों के अनुसार घटना के बाद कम से कम 27 शव बरामद किए गए, जिनमें से 22 शवों को उनके परिवारों को पहले ही सौंप दिया गया है। चार मंजिला इमारत का इस्तेमाल कई कंपनियों के लिए ऑफिस स्पेस के रूप में किया जाता था। दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, इमारत में अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं था।

28 और 29 जून को चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को चेतावनी!

Related Post

Kalraj Mishra met Lal Krishna Advani

राज्यपाल कलराज मिश्र ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

Posted by - May 8, 2024 0
दिल्ली/ जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी…

हज-2022 की तैयारियां शुरू, हजयात्रियों को लेनी होंगी टीकों की दोनों खुराकें

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि हज पर जाने के इच्छुक लोगों…