cm yogi

कोरोना के अधिक केस वाले जिलों में मास्क अनिवार्य: योगी

541 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अधिक पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू की जाए। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर हमें सतर्क रहना होगा। हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी।

टीम-09 की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री (yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 1024 है। पिछले 24 घंटों मंं 70 हजार से अधिक टेस्ट किए गए।

उसमें 129 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 202 लोग उपचार के बाद कोरोना मुक्त भी हुए हैं। बुंदेलखंड में भी नए केस मिल रहे हैं।

उप्र के 25 जिलाें में आपदा मित्र और आपदा सखी योजना को मिलेगा विस्तार

उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है लेकिन बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है। 32 करोड़ 09 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही 18 साल से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

वहीं 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों में बड़ी संख्या में अभी टीकाकवर नहीं ले सके हैं। इसे तेज करने की जरूरत है। 18 साल से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने में तेजी की अपेक्षा है। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे। बूस्टर डोज की महत्ता और बूस्टर टीकाकरण केंद्रों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए।

Related Post

Seva Parv

योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी, रोपे गये एक एक पौधे की मिलेगी पूरी जानकारी

Posted by - July 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश की हरितिमा बढ़ाने, जैव विविधता को मजबूती प्रदान करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए योगी…
मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, देखें लाइव उपडेट

Posted by - March 25, 2022 0
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में करीब 70 हजार लोगों के समक्ष आज शुक्रवार को लगातार…
CM YOGI

सीएम योगी का सख्त निर्देश, यूपी में अंतिम संस्कार पर शुल्क नहीं, धार्मिक मान्यताओं का होगा पालन

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ। कोविड संक्रमण के चलते हो रही मौतों से श्मशान घाट पर भी अंतिम संस्कार को लिए लोगों को लंबा…
CM Yogi

वृहत्तर भारत के कंकड़-कंकड़ में भगवान शंकर: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 24, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वृहत्तर भारत में उत्तर से दक्षिण तथा पूरब से…